Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लड़के हैं जनाब कुछ भी कर सकते हैं, कार में स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते लड़कों का Video वायरल

ये लड़के हैं जनाब कुछ भी कर सकते हैं, कार में स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते लड़कों का Video वायरल

Written By: Adarsh Pandey Published : Apr 10, 2024 01:02 pm IST, Updated : Apr 10, 2024 01:37 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर मिक्स रिएक्शन जरूर आएगा। एक तरफ आपको हंसी आएगी तो वहीं दूसरे तरफ यह सोचकर हैरानी होगी कि इन्होंने ऐसा कैसे किया।

लड़कों ने कार में स्विमिंग पूल बनाया- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़कों ने कार में स्विमिंग पूल बनाया

भारत में रहने वालों के खून में कुछ और मिले ना मिले, जुगाड़ जरूर मिलेगा। देश के लोग किसी मुसीबत में फंसे हो या फिर मौज-मस्ती करनी हो, जुगाड़ खोज ही लेते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जुगाड़ से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों के दिमाग का फ्यूज उड़ा देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोगों ने एक स्कटूर को सामान उठाने का मशीन बना दिया था। स्कूटर की मदद से वो लोग बन रही एक नई बिल्डिंग में सामान को ऊपर पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसके बाद अब एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लड़कों ने कार का अनोखा इस्तेमाल किया है। आइए आपको इस वीडियो को बारे में विस्तार से बताते हैं।

कार का ऐसा इस्तेमाल कभी किया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि रास्ते पर एक कार खड़ी है। वीडियो बनाने वाला शख्क कैमरे को लेकर उनके नजदीक पहुंचता है। इसके बाद जो नजर आता है, वो देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। दरअशल कुछ लड़के उस गाड़ी में पानी भरकर उसमें मजे करते हुए नजर आते हैं। लड़कों ने कार की एक सीट को छोड़कर बाकि निकाल दिया है। इसके बाद उन्होंने पूरी गाड़ी के अंदर नीले रंग की तिरपाल बिछा दी है और उसके ऊपर पानी डालकर गाड़ी को एक पूल बना दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर armylosers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सही है यार घर का स्विमिंग पूल। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़के सच में कमाल के होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा, टैलेंट कूट-कूट कर भरा पड़ा है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई और बेंगलुरु से भी अच्छा है हैदराबाद, लड़की ने बताए इसके 5 कारण, लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

आपके सपने की जिन्दगी जी रहा है डॉली चायवाला, Video देख लोग बोले- 'और कितनी जलाओगे'

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement