1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपके सपने की जिन्दगी जी रहा है डॉली चायवाला, Video देख लोग बोले- 'और कितनी जलाओगे'

आपके सपने की जिन्दगी जी रहा है डॉली चायवाला, Video देख लोग बोले- 'और कितनी जलाओगे'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2024 11:41 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 11:51 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब आपको डॉली चायवाले का कोई वीडियो या उससे जुड़ा कोई पोस्ट देखने को ना मिले। डॉली चायवाला आज के समय में सोशल मीडिया स्टार बन चुका है।

दुबई में घूमने गया डॉली चायवाला- India TV Hindi
दुबई में घूमने गया डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चायवाला, शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो इस नाम से अनजान हो। डॉली की नागपुर में चाय की टपरी है जहां वो चाय बेचता है। अपने अनोखे स्टाइल के कारण कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसका खूब मजाक बनाया। मगर कुछ समय बाद डॉली चायवाले का एक ऐसा वीडियो आया जिसने हर किसी हैरान कर दिया। इस वीडियो में नजर आया कि बिल गेट्स खुद डॉली चायवाले के हाथों से बनी चाय को पी रहे हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, डॉली चायवाला एक स्टार बन गया। उसकी टपरी पर लोगों की भीड़ बढ़ गई और आज ऐसा समय बन गया है कि डॉली चायवाला दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम रहा है, लोग उससे फोटो खींचवाने के लिए आ रहे हैं।

दुबई का वीडियो हो रहा है खूब वायरल

डॉली चायवाला के इंस्टाग्राम पेज पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो अप्लोड होता रहता है जिसमें उसकी पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। इस समय डॉली वह जिन्दगी जी रहा है जिसका सपना देखते थे। हर किसी का सपना होता है कि वह एक बार दुबई घूमने के लिए जाए, एक बार बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक करवाए। अब आप यह सपना देखते रहे और डॉली चायवाले ने इस सपने को जी लिया। डॉली के नए वायरल वीडियो में वह दुबई घूमता हुआ और बुर्ज खलीफा के पास खड़े होकर तस्वीर खींचवाता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 81 हजार से अधिक लाइक और 4.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने पूरे एजुकेशन सिस्टम को रोस्ट कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- वो छपरी होकर भी खुश है और तुम मैच्योर होकर भी दुखी हो। तीसरे यूजर ने लिखा- और कितनी जलाओगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे भी यही काम करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

मोमो की दुकान पर काम करने की सैलेरी सुनकर हैरान हो गए लोग, पूछा- 'Walk-in इंटरव्यू है क्या?'

पार्क की बेंच में फंस गई शख्स की गर्दन, यूपी पुलिस ने ऐसे बचाई जान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।