1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह देखकर तो फैशन भी शर्मा जाए! शख्स का कुर्ता-पजामा देखकर लोग हो गए दंग, Video हो रहा है वायरल

यह देखकर तो फैशन भी शर्मा जाए! शख्स का कुर्ता-पजामा देखकर लोग हो गए दंग, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2024 01:53 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 01:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें शख्स अनोखा कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया।

शख्स ने बोरी से बनाया कुर्ता-पजामा- India TV Hindi
शख्स ने बोरी से बनाया कुर्ता-पजामा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है। यहां कब क्या दिख जाए, कोई कह नहीं सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़कर बैठ जाते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। और अगर ऐसा कुछ नहीं देखा है जो आपको अपना सिर पकड़ने पर मजबूर कर दे, तो फिर आज देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अनोखे कपड़े में नजर आ रहा है। आइए आपको शख्स के कपड़ों के बारे में बताते हैं।

बोरी से बनाया कुर्ता-पजामा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स जिसने जींस और बनियान पहना हुआ है, वह एक बोरी को दिखा रहा है। इसके अगले ही पल वीडियो में ट्रांजिशन होता है और वह एक पजामा पहनता हुआ नजर आता है जिसे उसी बोरी से बनाया गया है। शख्स इतने पर ही नहीं रुकता है। इसके बाद वह एक कुर्ता पहनता है। आप जानकर हैरान होंगे कि शख्स ने कुर्ते के भी बोरी से ही बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fashiongalaxy123 नाम  के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 46.6 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- पहना इसने है, खुजली मुझे हो रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह उर्फी जावेद का मेल वर्जन है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे यह देखकर घुटना हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही बचा था, देख लिया, धन्य हो गया मैं।

ये भी पढ़ें-

भारतीय नृत्य को एक अलग ही ऊंचाई पर ले गई ये दीदी, ऐसा डांस का Video पहले नहीं देखा होगा आपने

पेट्रोल में पानी मिलाकर लोगों के साथ कर रहे थे धोखा, जयपुर की जनता ने खोल दी पोल, देखें Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।