1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. श्रवणकुमार से कम नहीं है यह बच्चा, इसका प्यार देखकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम, Video हुआ वायरल

श्रवणकुमार से कम नहीं है यह बच्चा, इसका प्यार देखकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2024 11:55 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 12:13 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप बच्चे की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में बच्चा अपने माता-पिता की मदद करता हुआ नजर आ रहा है।

साइकिल पर बैठे माता-पिता की मदद करता हुआ बच्चा- India TV Hindi
साइकिल पर बैठे माता-पिता की मदद करता हुआ बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने कभी ना कभी श्रवणकुमार की कहानी तो जरूर ही सुनी होगी। श्रवणकुमार के माता-पिता देख नहीं सकते थे। श्रवणकुमार अपने माता-पिता की श्रद्धापुर्वक सेवा करते थे। अब तो आपको श्रवणकुमार पूरी कहानी याद आ गई होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि हम श्रवणकुमार की बात क्यों कर रहे हैं क्योंकि आज के समय में तो ऐसा शायद ही कोई होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जो भले ही श्रवणकुमार ना हो मगर उसकी भावना कुछ वैसी ही है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी फ्लाईओवर का है। वीडियो में नजर आता है कि एक कपल साइकिल पर बैठकर फ्लाईओवर पर जा रहा है। अगर आप भी साइकिल चलाते हैं तो आपको पता होगा कि साइकिल पर किसी को बैठकर एक फ्लाईओवर चढ़ना कितनी मुश्किल काम होता है। इसलिए उनका बेटा साइकिल को धक्का लगा रहा है और उसके पिता साइकिल की पैडल मार रहे हैं। आज के समय में जहां एक तरफ बच्चे अपने माता-पिता की कद्र नहीं करते हैं, वहां ऐसा नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो सकती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @mpanktiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे ही जीवन भर माता-पिता का सहारा बनना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दिल से गर्व है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब लिटिल मैन।

ये भी पढ़ें-

IPL देखने के लिए ऑफिस में महिला ने बोला झूठ, मगर कैमरामैन की गलती से खुल गई पोल, देखें यह Video

Ex-Girlfriend के लिए शख्स ने ट्रक के पीछे लिखवाया मजेदार मैसेज, पढ़कर लोग ले रहे हैं मजे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।