1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा तो बड़े जुगाडू किस्म के आदमी निकले, AC में सोना था तो खोज निकाला गजब का तरीका, फोटो हुई वायरल

चचा तो बड़े जुगाडू किस्म के आदमी निकले, AC में सोना था तो खोज निकाला गजब का तरीका, फोटो हुई वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 03:38 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस वक्त एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली ही रह जाएंगी।

रेफ्रिजरेटर में सोता हुआ शख्स- India TV Hindi
रेफ्रिजरेटर में सोता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। आपको हर गली-मोहल्ले में ऐसा कोई ना कोई मिल ही जाएगा जो जुगाड़ करने में माहिर हो। अगर आप किसी समस्या को लेकर उसके पास जाएंगे तो कोई ना कोई जुगाड़ मिल ही जाएगा। सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो वायरल होते ही रहते हैं जिसमें लोग जुगाड़ करते हुए नजर आते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो या फिर फोटो देखे होंगे। मगर इस समय जो फोटो वायरल हो रही है, उसके आगे सभी जुगाड़ फेल हो जाएंगे।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अब गर्मी का मौसम आ चुका है जो धीरे-धीरे और बढ़ेगी। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए घर में कूलर और AC लगवाते हैं। आपने भी अपने घर में ऐसी कोई ना कोई व्यवस्था की ही होगी। लेकिन क्या हो जब आपको AC में सोना हो मगर आपके पास AC नही है। अगर आपके साथ कभी ऐसी दुविधा हो जाए तो फिर आप इन चचा का तरीका अपना सकते हैं। एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स मस्त ठंडी हवा का आनंद उठा रहा है। मगर यह आदमी किसी कमरे की AC में नहीं सो रहा है बल्कि रेफ्रिजरेटर में सोया हुआ है। शख्स ने रेफ्रिजरेटर के नीचे से सारा सामान हटा दिया है और वहां पर खुद सो रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के पेज ने शेयर किया है। पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 800 लाइक मिल चुके हैं। इस जुगाड़ को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के कारण ही अंग्रेज भागे थे। वहीं दूसरे यूजर्स ने इमोजी शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

Don't Say Bhayya: भैया सुनकर इतना तंग हुआ ऑटोवाला कि ऑटो में लिख दी यह बात, फोटो हो रही है viral

बिल भरने को लेकर अब दोस्तों में नहीं होगी लड़ाई, इस तरीके से पल में हो जाता है फैसला, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।