1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल भरने को लेकर अब दोस्तों में नहीं होगी लड़ाई, इस तरीके से पल में हो जाता है फैसला, देखें Video

बिल भरने को लेकर अब दोस्तों में नहीं होगी लड़ाई, इस तरीके से पल में हो जाता है फैसला, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 12:32 pm IST

होटल में खाना खाने के बाद उसका बिल कौन भरेगा, इसको लेकर कई बार बहस होता है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद यह बहस नहीं होगा और बड़ी ही आसानी से तय हो जाएगा कि कौन खाने का बिल भरेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप महीने या फिर दो महीने में एक बार तो जरूर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते होंगे। अब जब दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे तो कहीं बाहर खाना भी खाएंगे। जब भी कोई दोस्त के साथ खाना खाने के लिए जाता है तो एक बहस दोस्तों के बीच जरूर होता है। यह बहस बिल भरने को लेकर होता है। एक दोस्त बोलेगा कि मैं नहीं तू बिल भर दे। वहीं दूसरा दोस्त किसी और को बिल भरने के लिए कहेगा। और इस तरह यह बहस काफी देर तक चलता रहता है। लेकिन अब ऐसा बहस आप और आपके दोस्तों के बीच नहीं होगा क्योंकि इसका समाधान निकल आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ऐसा तरीका नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्त किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए हैं। अब उन दोस्तों में से खाने का बिल कौन भरेगा, इसका फैसला करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला। सभी ने अपने फोन को टेबल पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने एक मुर्गी(खिलौना) को निकाला और टेबल पर चालू कर दिया। वह मुर्गी पूरे टेबल पर घूमती और आखिर में एक फोन के पास जाकर रूक जाती है। इस तरह यह तय हो जाता है कि खाने का बिल वही भरेगा जिसका वह फोन है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nftbadger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुर्गी तय करती है कि कौन भुगतान करेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा कॉन्सेप्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी यह खेल खेलना है। वहीं एक यूजर ने लिखा, यह अमीरों का काम है।

ये भी पढ़ें-

नागिन डांस की अपार सफलता के बाद पेश है तम्बू डांस, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

लड़के ने नहीं खोला दरवाजा तो चिंतित दोस्तों ने बुला ली पुलिस, इसके बाद का नजारा कर देगा हैरान, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।