1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शे पर खड़ा होकर नाच रहा था युवक कि तभी हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई नानी, लोग बोले- सच में हट गया

ई-रिक्शे पर खड़ा होकर नाच रहा था युवक कि तभी हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई नानी, लोग बोले- सच में हट गया

 Published : Apr 07, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 06:58 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ई रिक्शे पर खड़ा होकर नाच रहा होता है कि तभी उसके साथ हादसा हो जाता है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट Image Source : SCREENGRAB (INSTA)

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा होता है जिसमें कुछ ऐसा होता जिसे देख लोगों को सावधान रहने को कहा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ई-रिक्शे के छत पर खड़ा हो कर नाच रहा होता है और तभी कुछ ऐसा होता है कि जिसकी वह उम्मीद भी नहीं करता है।

ई-रिक्शा पर खड़ा होकर नाच रहा था

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बॉलीवुड के गाने 'नजर का तीर हटा..'पर नाच रहा होता है कि तभी ई-रिक्शा में एक और युवक जो ड्राइविंग सीट पर होता है, वो ई-रिक्शे को आगे बढ़ा देता है, और लड़का पलटी खाकर नीचे आ जाता है। लड़के को चोट आई या नही ये वीडियो में नहीं दिख रहा, पर लोग जमकर इस वीडियो पर हंस रहे और कुछ सतर्क रहने की सलाह दे रहे। जानकारी दे दें कि वीडियो को अब तक 1.91 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

लोग जमकर ले रहे मजे

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सच में हट गया नजर का तीर, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि ड्राइवर को पाप लगेगा हमें पूरा डांस नहीं देखने दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंटेंट तो लास्ट में शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली मेट्रो पर तैनात CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।