1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नागिन डांस की अपार सफलता के बाद पेश है तम्बू डांस, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

नागिन डांस की अपार सफलता के बाद पेश है तम्बू डांस, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2024 11:17 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 11:17 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला तम्बू पर चढ़कर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

तम्बू पर डांस करती हुई लड़की- India TV Hindi
तम्बू पर डांस करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आप भारत के किसी भी राज्य या फिर जिले में रहते हों, शादी या किसी अन्य फंक्शन में डांस तो करते ही होंगे। डांस के बिना भारत कोई भी फंक्शन पूरा नहीं होता है। हर कोई अपनी भाषा और बोली का गाना बजवाता है और उनपर डांस करता है। मगर एक डांस ऐसी है जिसके लिए भाषा या फिर बोली की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग सिर्फ धुन पर ही डांस कर लेते हैं। जी हां, हम नागिन डांस की बात कर रहे हैं। आपने अलग-अलग फंक्शन में कई लोगों को नागिन डांस करते हुए देखा होगा। मगर वायरल वीडियो में जो डांस देखने को मिला, वो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा।

तम्बू पर चढ़कर किया डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि किसी गांव में दिन के समय में कोई फंक्शन चल रहा है। एक जगह टेंट/तंबू लगा हुआ है। उसमें कुछ लोग बैठे हुए हैं। तभी नजर आता है कि महिला तंबू के ऊपर चढ़ी हुई है और बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रही है। उसके डांस से कहीं टेंट नीचे ना गिर जाए, इसलिए एक शख्स ने टेंट के खंभे को पकड़ा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nehansunny नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, क्या-क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- विकास की ओर अग्रसर है। तीसरे यूजर ने लिखा- अंदर बैठे लोगों को डर सता रहा है।

ये भी पढ़ें-

लड़के ने नहीं खोला दरवाजा तो चिंतित दोस्तों ने बुला ली पुलिस, इसके बाद का नजारा कर देगा हैरान, देखें Video

ई-रिक्शे पर खड़ा होकर नाच रहा था युवक कि तभी हुआ कुछ ऐसा कि याद आ गई नानी, लोग बोले- सच में हट गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।