1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'युग राम राज का आ गया' भजन पर शख्स ने किया शानदार स्केट डांस, 61 मिलियन व्यू के साथ Video मचा रहा है बवाल

'युग राम राज का आ गया' भजन पर शख्स ने किया शानदार स्केट डांस, 61 मिलियन व्यू के साथ Video मचा रहा है बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 18, 2024 03:31 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 03:37 pm IST

शख्स स्केट पर शानदार डांस करके लोगों को दिल जीत लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रही है। खबर लिखे जाने तक वीडियो 61 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

शख्स ने स्केट पर किया शानदार डांस- India TV Hindi
शख्स ने स्केट पर किया शानदार डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

22 जनवरी 2024, ये तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है। देश और दुनिया में मौजूद हर राम भक्त को इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हर कोई उस पल का इंतजार कर रहा है जब भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया में इसका धूम अभी से ही देखा जा रहा है। कहीं लोग बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बना रहे हैं तो कहीं लोग टेस्ला कार की लाइट से राम शब्द को हाइलाइट कर रहे हैं। इसी बीच एक बंदे ने अपने स्केट डांस का टैलेंट दिखाकर लोगों का मन और दिल दोनों जीत लिया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन भगवान राम और राम मंदिर से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपने भी ऐसे कई पोस्ट और वीडियो अब तक देख लिए होंगे। मगर यह वीडियो शायद ही देखा होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने सफेद रंग का कुर्ता और भगवा रंग की धोती पहनी हुई है। उसके पैरों में आपको स्केट नजर आएंगे। बंदा किसी नदी के किनारे बने घाट पर मौजूद है और 'युग राम राज का आ गया' भजन पर झूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

कौन है यह शख्स?

इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम अजय वर्मा है। अजय वर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट skatersadhak से खुद शेयर किया है। अजय वर्मा नोहर, हनुमानगढ़ से हैं। वे नेयोग एवं स्केट्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उनके नाम पर स्केट्स पर 140 आसन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 मिलियन व्यू के साथ 41 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में गुंडागर्दी करता नजर आया TTE, यात्री को पीटने का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शख्स ने अपने अंदाज में समझाया Cheating करने का नुकसान, लोगों ने मजेदार कमेंट्स की लगा दी लड़ी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।