1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों को जंक फूड से बचाने के लिए टीचर्स ने अपनाया ऐसा आइडिया, डरकर रोने लगे बच्चे; यूजर्स बोले- 'डराओ मत'

बच्चों को जंक फूड से बचाने के लिए टीचर्स ने अपनाया ऐसा आइडिया, डरकर रोने लगे बच्चे; यूजर्स बोले- 'डराओ मत'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 12, 2026 04:27 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 04:28 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों को जंक फूड से बचाने के लिए टीचर्स को अनोख आइडिया अपनाते हुए देखा गया।

टीचर्स और स्टूडेंट्स...- India TV Hindi
टीचर्स और स्टूडेंट्स का वीडियो वायरल। Image Source : X/MBBSINPHYSICS

एक स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों को जंक फूड के नुकसान के बारे में सिखाने के लिए एक असामान्य तरीका अपनाया। उन्होंने छात्रों को चिप्स, चॉकलेट, ठंडे पेय जैसे जंक फूड खिलाए और फिर नकली पेट स्कैन के जरिए पेट में कीड़े दिखाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों में बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने कहा कि बच्चों को इस तरह डराया नहीं जाना चाहिए। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @MBBSinPhysics नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शिक्षक पहले बच्चों को जंक फूड देते हैं। इसके बाद एक बच्चे को बेंच पर लिटाया जाता है। शिक्षक कंप्यूटर माउस को बच्चे के पेट पर घुमाते हैं, मानो अल्ट्रासाउंड कर रहे हों। स्क्रीन पर एनिमेटेड बड़े कीड़े दिखते हैं, जो जंक फूड खाकर पेट में पनप रहे हों। बच्चों की आंखें फटी रह जाती हैं। कई बच्चे डरे हुए नजर आते हैं और कुछ रोने लगते हैं। 

डरकर रोने लग गए बच्चे 

यह प्रदर्शन जंक फूड से बच्चों को दूर रखने के इरादे से किया गया था। लेकिन नतीजा अपेक्षित नहीं निकला। बच्चे एनिमेटेड कीड़ों को देखकर भयभीत हो गए। कुछ चिल्लाने और रोने लगे। वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर तेजी से फैला। सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि स्वस्थ खाने की आदतें सिखाना जरूरी है, लेकिन डर, गलत जानकारी और शॉक टैक्टिक्स छोटी उम्र में मानसिक असर डाल सकते हैं।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा और समझदार तरीका बताया। उन्होंने कहा कि नाटकीय तरीके से सिखाई गई बात बच्चे जल्दी याद रखते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसकी आलोचना की। 

एक यूजर ने कहा, "बहुत अच्छा व्याख्यान और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, जंक फूड के नुकसान को समझाने का बुद्धिमानी भरा तरीका है।"
एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "भारतीय परवरिश को संक्षेप में कहें तो: बचाव की पहली पंक्ति हमेशा भावनात्मक क्षति और भय चिकित्सा होती है।"
एक यूजर ने कहा कि, "यह गलत है, उन्हें डराओ मत और इस तरह रोओ मत। कक्षा में हुई हालिया घटना को मत भूलो। मज़ाकिया तरीका अपनाओ। हमारे शरीर में इन खाद्य पदार्थों को पचाने की क्षमता होती है। नुकसान और सीमाएँ तभी होती हैं जब आप इनका लंबे समय तक सेवन करते हैं।"
एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "बच्चे जीवन भर सदमे में रहेंगे! ये शिक्षक ऐसा करके बहुत बुरे हैं! मैं बच्चों के भावनात्मक शोषण के लिए स्कूल के खिलाफ केस दर्ज कराता! देखो पीछे बैठे ये बेशर्म शिक्षक कैसे हंस रहे हैं। उन्हें सिखाओ कि नशा करना बुरा है, लेकिन इस तरह नहीं!"
गौरतलब है कि, इससे पहले भी टीचर और बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

बाप रे! ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने सपने में भी नहीं सुनी होगी, पढ़ लिया तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।