1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप रे! ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने सपने में भी नहीं सुनी होगी, पढ़ लिया तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, VIDEO

बाप रे! ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने सपने में भी नहीं सुनी होगी, पढ़ लिया तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 05, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 05:25 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीचर को अंग्रेजी पढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

teachers video viral, funny teachers video, funny video viral, viral news in hindi, hindi news, vira- India TV Hindi
अंग्रेजी पढ़ाते टीचर। Image Source : X/@LLANDONIFFIRG

Viral Video: ऑनलाइन क्लास के जमाने में सोशल मीडिया पर पढ़ाई कराते टीचर्स के वीडियो सामने वायरल होते रहते हैं। अब तो वीडियो में टीचर्स पढ़ाई के साथ दुनियादारी के डोज़ भी देने लगे हैं। हालांकि, कई टीचर्स बच्चों को पढ़ाई के दौरान ऐसी चीजें बता देते हैं कि वहां बैठे बच्चों का हंस-हंसकर हाल बेहाल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हुआ है जिसमें टीचर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रही हैं। अंग्रेजी में उन्होंने शब्दों के जो उच्चारण किए वो इतने फनी थे कि, यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। 

एक्स पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज 

इस वीडियो को एक्स पर @llandoniffirg नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप भारत से लेकर कई अन्य देशों के टीचर्स को भी देखेंगे। सबसे पहले वाली टीचर DANGEROUS को डंगर पढ़ाती हैं। इसके बाद वाली मैडमें तो अपने उच्चारण से हद ही कर देती हैं। कोई NATURE-FUTURE को नटुरे—फटुरे तो कोई KNOWLEDGE को 'कनउ लद गए' पढ़ा देती हैं। हंसी तो तब आई जब एक मैडम ने GOOGL को 'गुलु गुलु' पढ़ा दिया। इस वीडियो को एक्स पर अब तक 1.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।  

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'क्या आप जानते हैं, गूगल शब्द की उत्पत्ति googol शब्द की गलत वर्तनी से हुई है और अब यह GLOGLO हो गया है।' दूसरे ने लिखा कि, 'मैं आज बहुत कुछ सीख रहा हूं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अंततः मुझे समझ में आ गया कि मैं इन लोगों की अंग्रेजी क्यों नहीं समझ पाता।' चौथे यूजर ने​ लिखा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि अपनी भाषा का यह दुरुपयोग देखकर मुझे अपमानित महसूस करना चाहिए या नहीं। पहले शिक्षक ने मुझे बेकाबू होकर हंसाया।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
रेलवे स्टेशन पर 2 गार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे, गार्ड रूम का Video सोशल मीडिया पर वायरल 
 

Jeep पर आतिशबाजी कर बर्थडे मना रहे थे भाईजान, पुलिस ने भेजा 22500 ₹ का तोहफा, चालान देख उड़ गए होश 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।