1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बटन वाले फोन से शख्स ने किया UPI पेमेंट, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बटन वाले फोन से शख्स ने किया UPI पेमेंट, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 05, 2024 09:16 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 10:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स बटन वाले फोन से UPI करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में UPI ने लोगों का काम काफी हद तक आसान कर दिया है। UPI के आ जाने के बाद अब लोगों को अपने पास कैश रखने की चिंता ही नहीं है। लोगों को इस बात की भी चिंता नहीं है कि ATM में कैश है या फिर नहीं है। अब लोग सीधे UPI करते हैं। 10 रुपये का चिप्स हो या फिर महंगे रेस्टोरेंट का बिल हो, हर कोई UPI करना ही पसंद करता है। कुछ लोग तो आपको ऐसे भी मिल जाएंगे जो 2 रुपये, 5 रुपये भी ऑनलाइन ही देते हैं। मगर लोग यह काम कैसे कर पाते हैं? लोग UPI इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने अपने हाथ में बटन वाले फोन को पकड़ा हुआ है। उसके सामने एक QR कोड है जिसे स्कैन करके पैसा भेजना है। इसके बाद शख्स 'स्कैन एंड पे' के ऑप्शन को सेलेक्ट करता है और QR कोड को स्कैन करता है। क्यूआर कोड स्कैन होते ही पेमेंट का ऑप्शन आता है जिसके बाद वह शख्स पेमेंट कर देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thesarcasmworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 75 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मेरे पास भी यह वाला फोन है। दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान के लिए बनाया गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सिर्फ फोटो है। वहीं एक यूजर ने लिखा- असंभव, ये कैसे हुआ।

ये भी पढ़ें-

डर को अपने घर पर छोड़कर आता है यह शख्स, तेंदुए के साथ सेल्फी लेते बंदे का Video वायरल

किस्मत ने दिया साथ तो बच गई शख्स की जान वरना सांड ने तो कर दिया काम तमाम, देखें खौफनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।