1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डर को अपने घर पर छोड़कर आता है यह शख्स, तेंदुए के साथ सेल्फी लेते बंदे का Video वायरल

डर को अपने घर पर छोड़कर आता है यह शख्स, तेंदुए के साथ सेल्फी लेते बंदे का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 05, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 08:46 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स तेंदुए के साथ अपने फोन में सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

तेंदुए के साथ सेल्फी लेता हुआ शख्स- India TV Hindi
तेंदुए के साथ सेल्फी लेता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग लड़ते-झगड़ते हुए नजर आते हैं। तो किसी वीडियो में लोग अपना जुगाड़ दिखाते हुए नजर आते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें कपल किसी सार्वजिनक स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आता है। आपने सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो कई बार देखे होंगे। मगर क्या आपने कभी ऐसा वीडियो देखा है जिसमें एक शख्स तेंदुए के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा हो। हैरान होने की जरूरत नहीं है, ऐसा एक वीडियो वाकई में वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स किसी खेत में खड़ा है। जब उसके पैर के पास देखा तो नजर आया कि कोई जानवर बैठा हुआ है जैसे कोई कुत्ता हो। मगर वीडियो बनाने वाले शख्स ने उस पर जूम किया तो पता चला कि वह कोई कुत्ता नहीं बल्कि तेंदुआ है। इतना ही नहीं वीडियो में दिखा कि वह बंदा अपने फोन में तेंदुए के साथ सेल्फी ले रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 2 लाख 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- तेंदुआ सोच रहा होगा कि अपना तो आतंक ही खत्म हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने खेत में तो इंसान भी शेर होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है माउंटेन ड्यू पीकर आया है।

ये भी पढ़ें-

किस्मत ने दिया साथ तो बच गई शख्स की जान वरना सांड ने तो कर दिया काम तमाम, देखें खौफनाक Video

चचा के तो नियम ही अलग हैं, ऑटो में लगे बोर्ड की फोटो देखकर आपको भी आने लगेगा गुस्सा, देखें वायरल Photo

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।