1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने बना डाला सोलर से चलने वाली 7 सीटर बाइक, हर्ष गोयनका ने Video शेयर करते हुए कह दी ये बात

शख्स ने बना डाला सोलर से चलने वाली 7 सीटर बाइक, हर्ष गोयनका ने Video शेयर करते हुए कह दी ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 05, 2024 05:10 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 05:10 pm IST

हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स की बनाई हुई 7 सीटर बाइक नजर आ रही है जो सोलर से चलती है।

शख्स ने बनाई 7 सीटर बाइक- India TV Hindi
शख्स ने बनाई 7 सीटर बाइक Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। देश के गली-गली में आपको ऐसे टैलेंटेड लोग मिल जाएंगे जो अपने टैलेंट से लोगों को हैरान करने का दम रखते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप भी इस बात से सहमत होंगे। क्योंकि सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो भारत के जाने-माने उद्योगपति भी इस तरह के वीडियो शेयर करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे खुद हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

शख्स ने बनाई 7 सीटर बाइक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स अनोखी सी बाइक पर बैठकर आ रहा है। एक शख्स उसे रोककर पूछता है कि उसने क्या बनाया है और कितनी कीमत लगी है। इसके जवाब में वह बताता है, 'मैंने 7 सीटर बनाया है जो धूप से चलता है। यह 200 किलोमीटर से ज्यादा दूर जा सकती है और धूप रहेगा तो चलती रहेगी। इसे बनाने में 8-10 हजार रुपये लगे हैं और सब चीज कबाड़े से लेकर बनाया गया है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

हर्ष गोयनका ने क्या कहा?

इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, 'मैंने सुना है कि टेस्ला भारत की तरफ गंभीरता से देख रहा है। इस तरह के कॉम्पिटिशन के साथ उनका क्या होगा?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 35 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- टायर तो आपके ही होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडियन टैलेंट AKA जुगाड़। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह तो वाकई सच है कि भारत टैलेंट से भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

आखिर सिंगल लोगों के लिए बन गई स्कूटी! Video देखने के बाद आपके मन में आएगा यही ख्याल

आजतक किसी भी लड़की को नहीं आया होगा ऐसा प्रपोजल, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।