1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजतक किसी भी लड़की को नहीं आया होगा ऐसा प्रपोजल, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

आजतक किसी भी लड़की को नहीं आया होगा ऐसा प्रपोजल, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 04, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 06:41 pm IST

सोशल मीडिया पर चैट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने लड़की से शादी के लिए प्रपोज किया है। लड़की ने स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसे देखने के बाद लोग उसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

लड़की हो या फिर लड़का अगर वह किसी को पसंद करता है तो उसे सामने से जाकर या मैसेज करके उसे अपने दिल की बात बतानी पड़ती है। आपने भी कभी ना कभी किसी के सामने अपने दिल की बात रखी होगी। आपके किसी दोस्त ने भी ऐसा कभी किया होगा। आपने आजतक अलग-अलग तरह के प्रपोजल देखे होंगे। मगर इस समय सोशल मीडिया पर जैसा प्रपोजल वायरल हो रहा है, आपने नहीं देखा होगा। एक लड़के ने मैसेज करके लड़की को अपने दिल की बात बताई है मगर उसका तरीका बड़ा ही अनोखा है। स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लड़के ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लड़के की तरफ से लड़की को किया गया मैसेज नजर आ रहा है। सबसे पहले तो उसने बोला, 'अंकित बीवी चाहिए तुम्हारी जैसी, तुम ही बन जाओ मेरी बीवी प्लीज। बहुत खुश रखूंगा तुम्हे।' इसके बाद उसने एक ऐसी लाइन लिखी जिसे पढ़कर आपकी हंसी छुट जाएगी। उसने मैसेज करते हुए लिखा, 'टू द प्वाइंट बात करता हूं, मुझे क्या करना होगा तुम्हे हासिल करने के लिए।' हालांकि लड़की ने इसका कुछ भी रिप्लाई नहीं दिया और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अंकिता नाम की लड़की ने अपने अकाउंट @Ankiii_i से शेयर किया है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'सीधी बात, नो बकवास।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 83 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने भी इसपर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बोलो राहुल गांधी को PM बनाना होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कॉन्फिडेंस के लिए क्या करना पड़ता है? तीसरे यूजर ने लिखा- बोलने को तो मैं भी बोल दूं लेकिन मजाक में लेती हैं लड़कियां। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई तो उसको बताओ की ये अंकिता नहीं अंकित है।

ये भी पढ़ें-

आपने कभी खाई है 24 कैरेट गोल्ड वाली कुल्फी? कीमत जानकर नहीं होगा यकीन, देखें Video

महिला ने गैस सिलेंडर के साथ किया खतरनाक स्टंट, मगर Video देखकर लोग लेने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।