सड़क पर आप जब भी निकलते होंगे तो क्या नजर आता है? जाहिर सी बात है कि सड़क पर आपको चलती हुई गाड़ी, बाइक जैसे वाहन देखने को मिलेंगे। सड़क के किनारे लगे हुए फुड स्टॉल नजर आएंगे। इसके अलावा आपको कुछ दुकानें दिखेंगी। लेकिन क्या आपको कभी सड़क पर दौड़ती हुई झोपड़ी नजर आई है। आपने फिल्म 'टार्ज़न द वण्डर कार' में जरूर ऐसा एक नजारा देखा होगा मगर शायद ही कभी असली जिंदगी में आपने ऐसा कुछ देखा होगा। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल जाता है जो हर किसी को हैरान कर देता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर एक झोपड़ी दौड़ती हुई नजर आ रही है। झोपड़ी के नीचे पहिया लगा हुआ है तो जाहिर सी बात है कि अंदर एक मोटर भी फिट किया गया होगा। सामने देखने के लिए खिड़की के तौर पर स्पेस भी दिया गया है। सड़क से गुजरने वाले हर इंसान की नजरें इसी झोपड़ी पर आकर टिक रही है। हर कोई अपने फोन में इस नजारे को कैद करता हुआ नजर आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। viralbhayani ने कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया कि, 'सूरत की क्रिएटिव साइंस टीम ने फिर क्रिएटिविटी दिखाई। टीम को यह आईडिया टार्ज़न फिल्म में सड़क पर चल रहे एक घर को देखने के बाद आया। बैटरी से चलने वाली इस होम कार की स्पीड 15 से 20 किलोमीटर है।'
ये भी पढ़ें-
शख्स ने कॉपी पर फेरा प्रेस और लिखा हुआ सब कुछ हो गया गायब, Video उड़ा देगा आपके होश
क्या आपके पास है ऐसा कॉन्फिडेंस? शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल