1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में वॉशरूम जाने के लिए शख्स ने अपनाया Spiderman का तरीका, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान, देखें Video

ट्रेन में वॉशरूम जाने के लिए शख्स ने अपनाया Spiderman का तरीका, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 01:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अचंभित हो जाएंगे। ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ नजर आ रही है कि इंसान को हिलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के लोगों के लिए रेलवे एक लाइफ लाइन के तौर पर काम करती है। लोग अपने ट्रैवलिंग के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं। हर दिन लाखों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर ट्रेन का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

एक ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़!

सोशल मीडिया पर एक भारतीय रेलवे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सबसे पहले नजर आता है कि एक शख्स ट्रेन में ऊपर लगे डंडों के सहारे वॉशरूम की तरफ जा रहा है। पहले तो हमें भी समझ में नहीं आया कि यह बंदा आखिर ऐसा क्यों कर रहा है। वॉशरूम तो यह आराम से नीचे चलकर भी जा सकता है। मगर इसके बाद जो नजर आया, उसने हैरान कर दिया। दरअसल ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि चलना तो दूर की बात है, कोई अपनी जगह से उठकर दूसरी जगह भी नहीं जा सकता है। ट्रेन के पूरे डिब्बे में खचाखच भीड़ भरी हुई है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए बताया गया है कि यह नजारा स्लीपर क्लास का है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- 75% लोगों के पास टिकट भी नहीं होगी, गारंटी। दूसरे यूजर ने लिखा- स्लीपर नहीं जनरल क्लास है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो मैंने भी किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये जनरल है भाई, स्लीपर नहीं है।

ये भी पढ़ें-

इसे बोलते हैं पैसे को आग लगाना! Scooty की खुशी में शख्स ने फोड़ दिए इतने पटाखे की स्कूटी ही जल गई, देखें Video

आंटी जी तो चोरों की उस्ताद निकली, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, अब Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।