1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे बोलते हैं पैसे को आग लगाना! Scooty की खुशी में शख्स ने फोड़ दिए इतने पटाखे की स्कूटी ही जल गई, देखें Video

इसे बोलते हैं पैसे को आग लगाना! Scooty की खुशी में शख्स ने फोड़ दिए इतने पटाखे की स्कूटी ही जल गई, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 12:45 pm IST

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्कूटी खरीदने की खुशी मनाता हुआ नजर आ रहा। स्कूटी खरीदने की खुशी में शख्स पटाखे जलाता है मगर अगले ही पल उसकी खुशी गम में बदल जाती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर कुछ देर में एक नया वीडियो अप्लोड होता है और हर कुछ घंटों में एक नया वीडियो वायरल हो जाता है। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है जब कोई पुराना वीडियो अचानक से वायरल हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को आसानी से समझ सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे काफी पहले अप्लोड किया गया था। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

इस दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जो कुछ नया खरीदे तो उसे खुशी ना हो। जब भी इंसान अपने लिए कुछ नई चीज खरीदता है तो अपने मुताबिक उसकी खुशी भी जाहिर करता है। इसी तरह एक शख्स ने नई स्कूटी खरीदी तो खुशी मनाने के लिए उसके आगे पटाखे रखकर जला दिए। पटाखों में आगे लगाने के कुछ सेकंड बाद ही पटाखे फूटने लगे। वीडियो में कुद देर का गैप देखकर दिखाया जाता है कि वह स्कूटी जल गई और उसका मालिक दुखी मन से आग को बुझा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _aadi.sayz_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा- भाई इतनी भी खुशी नहीं मनाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अगली बार पटाखे जलाने से भी डरेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कभी खुशी कभी गम। एक अन्य यूजर ने लिखा- चलाने से पहले ही इंश्योरेंस क्लेम करना पड़ेगा। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो स्क्रीप्टेड है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी तो चोरों की उस्ताद निकली, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात, अब Video हो रहा है वायरल

चाऊमीन के शौकीनों को लगेगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, Viral Video एक बार देखो तो सही

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।