1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बनारस की धरती पर ऐसा धोखा! Instagram पर Viral हो रहा Video आपको भी कर देगा हैरान

बनारस की धरती पर ऐसा धोखा! Instagram पर Viral हो रहा Video आपको भी कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 28, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 12:53 pm IST

आजकल बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के आप भी हक्के-बक्के हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में हैरान करने जैसा क्या है।

साड़ी पहनकर बाइक पर घूमता हुआ लड़का- India TV Hindi
साड़ी पहनकर बाइक पर घूमता हुआ लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों को डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल होता है। आजकल तो सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते हुए लोगों का भी वीडियो वायरल हो रहा है। मगर इसी बीच बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और साथ ही आपको हंसी भी आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोग काफी मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में साड़ी पहनी एक महिला लूना बाइक को चलाती हुई दिखाई देती है। मगर जैसे ही कैमरे उसके नजदीक जाता है और उसका चेहरा नजर आता है, देखने वाला हर कोई हैरान हो जाता है। उसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल बाइक पर कोई महिला नहीं बल्कि एक आदमी साड़ी लपेटे हुए कहीं जा रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स उससे मजे लेने लगते हैं और वह भी मजाक को समझते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब देने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर karanveer_5055 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 28 हजार लोग देख चुके हैं और 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बनारस में ऐसा कब से होने लगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये भौजी नहीं भौजा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नारी नहीं नारा है।

ये भी पढ़ें-

30 साल की मेहनत के बाद BJP से मिला टिकट तो भावुक हो गए Bhupathiraju, चुनाव चिन्ह को किया दंडवत प्रणाम, Video वायरल

भईया ऐसा भी हेवी ड्राइवर नहीं बनना था! शख्स को ट्रैक्टर चलाते देखकर उड़ जाएंगे हर किसी के होश, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।