1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी का इतना डर! शख्स ने अपने कूलर को दी Z+ Security, वायरल Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

चोरी का इतना डर! शख्स ने अपने कूलर को दी Z+ Security, वायरल Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2024 11:06 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 11:06 am IST

एक शख्स ने अपने कूलर को बचाने के लिए ऐसी सुरक्षा दी जिसकी आपने कभी उम्मीद तक नहीं की होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दीवार में चुनवाया हुआ कूलर- India TV Hindi
दीवार में चुनवाया हुआ कूलर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में ज्यादातर डांस और अजीबो-गरीब हरकत के होते हैं मगर इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी निकल जाते हैं जिन्हें देखते ही इंसान हंसने पर मजबूर हो जाए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी जमकर मजे ले रहे हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखने के बाद आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

ऐसी सुरक्षा कभी देखी है?

लोग अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। अपनी गाड़ी और बाइक को सुरक्षित पार्किंग में खड़ी करते हैं। जो सामान घर के बाहर रहता है, उन्हें जंजीर जैसी मजबूत चीजों से बांधते हैं। मगर इस शख्स ने तो सुरक्षा की सभी सीमाओं को ही पार कर दिया है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने अपने घर की दीवार में अपने कूलर को ही चुनवा दिया है। आधा कूलर घर के अंदर तो आधा कूलर घर के बाहर नजर आ रहा है। आपने आज तक देखा होगा कि लोग जंजीर से अपने कूलर को सुरक्षित करते हैं मगर ऐसी सुरक्षा देते हुए कभी देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gagansandhu.____ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चोरी बहुत हो रही है, Z+ सुरक्षा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं दीवार में चुनवा दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- मिडल क्यास वालों का AC। एक अन्य यूजर ने लिखा- विंडो कूलर को ज्यादा सीरियस ले गया ये।

ये भी पढ़ें-

Haunted House के भूत का गलत लड़कों से पड़ गया पाला, Video देखते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

IIT-JEE की तैयारी के लिए छात्र ने बनाया खतरनाक शेड्यूल, Time Table देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।