1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी में शादी के कई कार्ड देखे होंगे मगर यह वाला थोड़ा हटके है, सोशल मीडिया पर लोगों का खींच रहा है ध्यान

जिंदगी में शादी के कई कार्ड देखे होंगे मगर यह वाला थोड़ा हटके है, सोशल मीडिया पर लोगों का खींच रहा है ध्यान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 22, 2024 08:44 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 08:44 am IST

आजकल शादी के एक कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो को देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

आधार कार्ड की थीम पर बना शादी का कार्ड- India TV Hindi
आधार कार्ड की थीम पर बना शादी का कार्ड Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर हाल के ही वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी पुराने वीडियो और फोटो भी वायरल हो जाते हैं। इस समय एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जो साल 2018 का है। सोशल मीडिया पर इस समय एक शादी का अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल फोटो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

ऐसा शादी का कार्ड देखा है कभी?

आपके पास हर साल कई शादी के कार्ड आते होंगे। आपके रिश्तेदार, दोस्त आपको अपनी शादी में बुलाने के लिए शादी का कार्ड जरूर देते होंगे। इसमें कुछ कार्ड साधारण रहते होंगे तो कुछ अपने डिजाइन के कारण खास नजर आते हैं। लेकिन आपने जितने भी कार्ड देखे होंगे उसमें से इतना खास कोई भी नहीं रहा होगा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए। इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी कार्ड बहुत ही अनोखा है। एक शख्स ने 'आधार कार्ड' की थीम पर अपनी शादी का कार्ड छपवा लिया जो काफी वायरल हो रहा है। कार्ड 2018 का है मगर सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल कार्ड

इस कार्ड को सोशल मीडिया पर roohaniyat.____ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। कार्ड देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लगता है किसी आधार कार्ड बनाने वाले की शादी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे देखकर मुझे शादी करने का मन कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें QR कोड UPI अकाउंट का लगा दो तो और भी अच्छा होगा। एक यूजर ने लिखा- मेरा देश बदल रहा है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने फंक्शन में कराई ऐसी व्यवस्था की इंटरनेट पर लोगों को लगने लगी ठंड, Video जमकर हो रहा है वायरल

गजब टोपीबाज आदमी है यार! एक टिकट खरीदकर बारी-बारी सब दोस्तों की कराई एंट्री, Video में बताया तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।