1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब टोपीबाज आदमी है यार! एक टिकट खरीदकर बारी-बारी सब दोस्तों की कराई एंट्री, Video में बताया तरीका

गजब टोपीबाज आदमी है यार! एक टिकट खरीदकर बारी-बारी सब दोस्तों की कराई एंट्री, Video में बताया तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 22, 2024 07:21 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 07:21 am IST

एक शख्स ने सिर्फ एक टिकट खरीदा और उसी से उसने सभी दोस्तों की मेले में एंट्री करा दी। वायरल वीडियो में वह इसका तरीका बताता हुआ नजर आ रहा है।

एक ही टिकट से सभी दोस्तों ने की एंट्री- India TV Hindi
एक ही टिकट से सभी दोस्तों ने की एंट्री Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में अजीबो-गरीब हरकते करते हुए नजर आते हैं, तो किसी वीडियो में लोग पब्लिक प्लेस पर रील बनाते हुए दिखाई देते हैं। इन वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़ के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि गजब टोपीबाज आदमी है ये तो। आइए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या जुगाड़ देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कहीं लगे एक मेले को दिखाते हुए बताता है कि उसने वहां से एक असली टिकट खरीदा। वीडियो में शख्स जो टिकट दिखाता है वह ब्लैक एंड व्हाइट नजर आता है। इसके बाद वह बताता है कि घर पर आकर उसने टिकट को प्रिंट किया। फिर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसमें कस्टमाइजेशन किया। इसके बाद वह दावा करता है कि कस्टमाइजेशन करके टिकट असली जैसा लग रहा था। फिर उसने अपने सभी दोस्तों के साथ बारी-बारी करके मेले में एंट्री कर ली।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 5 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारी स्कैम। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ चलता है इंडिया में। वहीं एक यूजर ने पूछा- टिकट नंबर नहीं देखा क्या?

ये भी पढ़ें-

Hathi VS Hathi: क्या होगा जब दो हाथी आ जाए एक-दूसरे के सामने? Video देखकर समझ जाएंगे आप

श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड गाने पर नाची 'बार बाला', Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।