1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी ईमानदारी और कहीं नहीं मिलेगी! दारू का पैग बराबर बांटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

ऐसी ईमानदारी और कहीं नहीं मिलेगी! दारू का पैग बराबर बांटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 02:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दारू का पैग बराबर करने के लिए उसका वजन करता हुआ नजर आ रहा है।

दारू का पैग बनाता हुआ शख्स- India TV Hindi
दारू का पैग बनाता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स काफी अच्छे से जानते हैं कि इन प्लेटफॉर्म्स पर किस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। दिन भर डांस, लड़ाई से लेकर अश्लील हरकत करते हुए कपल का वीडियो ही वायरल होता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको भी ऐसे खूब वीडियो नजर आए होंगे। मगर इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपने पहले कभी किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा पैग बनते कभी देखा है?

जब भी लड़के एक साथ कुछ खाने या फिर पीने के लिए बैठते हैं तो उनकी लड़ाई सिर्फ इसी बात पर होगी कि उसे ज्यादा मिला है और मुझे कम मिला है। ऐसी स्थिति में उस शख्स के ऊपर ज्यादा प्रेशर पड़ता है जो सभी के बीच चीजों का बंटवारा करता है। ऐसा ना हो उसके लिए क्या किया जा सकता है, अगर जानना है तो फिर वायरल हो रहा वीडियो कुछ हद तक आपकी मदद कर सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कुछ ग्लास में दारू डाल रहा है। अब सभी पैग बराबर बने इसके लिए उसने वजन तोलने वाली मशीन का इस्तेमाल किया है। शख्स बारी-बारी सभी ग्लास का वजन तोल रहा है। साफ शब्दों में कहें तो वजन के मुताबिक हर किसी का पैग बना रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर @desi_bhayo88 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा है कि, 'पैसों का हिसाब बराबर हो ना हो पर दारू का पैग बराबर होना चाहिए सबका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई कहीं तो ईमानदारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती अपनी जगह, दारू अपनी जगह।

ये भी पढ़ें-

Braj Ki Holi: ब्रज में मच रही है होली की धूम, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

दिल्ली की सड़कों पर नशे से भरा इंजेक्शन लगाता दिखा ई-रिक्शा चालक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।