1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर यह जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देखकर लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

अगर यह जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देखकर लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 11:35 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 11:35 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने अपने घर की सीढ़ी के नीचे ही कार पार्किंग की जगह बना ली है। शख्स के टेक्निक देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

शख्स ने सीढ़ी के नीचे बनाई कार पार्किंग की जगह- India TV Hindi
शख्स ने सीढ़ी के नीचे बनाई कार पार्किंग की जगह Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में रहने वाली एक बड़ी आबादी ऐसी है जो गाड़ी खरीदना तो चाहती है मगर घर या फिर गली में पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाती है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शायद आपकी मदद कर सकता है। वीडियो में एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने घर की सीढ़ी के नीचे ही गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग बना ली है। शख्स के जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको शख्स के जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा।

वायरल हो रहे वीडियो में बंदे ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सीढ़ी के नीचे ही बची जगह को पार्किंग लायक बना दिया। सबसे पहले उसने कार के पहियों के मुताबिक एक पटरी बनाई जिस पर वह अपनी गाड़ी को खड़ी करता है। इसके बाद उस विशेष पटरी को हाथों से धकेल कर सीढ़ी के नीचे बची जगह पर पहुंचा देता है। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी को सुरक्षित करने के लिए शख्स ने वहां पर एक गेट भी लगवा रखा है। शख्स के टेक्निक को अपनाकर  सीढ़ी के नीचे बची जगह पर एक छोटी गाड़ी के लिए बहुत ही अच्छी पार्किंग बनाई जा सकती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने की खूब तारीफ

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहल ट्विटर) पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- तंग घरों के लिए यह एक क्रिएटिव आईडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, यह काफी समझदार है, अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- खाली जगह का शानदार इस्तेमाल, क्रिएटविटी कोई सीमा नहीं जानती। एक यूजर ने लिखा- बहुत खूब, यह शख्स काफी इनोवेटिव है।

ये भी पढ़ें-

इसलिए नहीं हो रही है पढ़ाई! बॉलीवुड गाने पर क्लासरूम में डांस करती दिखी टीचर, Video हुआ वायरल

आपने कभी देखा है ऐसा दानवीर चोर? चोरी करके हुआ पछतावा तो गरीबों में बांट दिया पैसा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।