1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होली के नाम पर हुड़दंग करते युवकों का Video हुआ वायरल, लोग कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

होली के नाम पर हुड़दंग करते युवकों का Video हुआ वायरल, लोग कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 01:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 युवक सड़क चलते लोगों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

लोगों पर पानी का गुब्बारा फेंकते युवक- India TV Hindi
लोगों पर पानी का गुब्बारा फेंकते युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी कुछ दिनों में ही रंगो का त्योहार होली आने वाली है। होली एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर में इस त्योहार की एक अलग ही चहक होती है। मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ लोग अभी से ही सड़क चलते लोगों को गुब्बारे मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इनपर भड़क गए और इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने कमेंट में क्या कुछ कहा।

वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दो युवकों ने पानी से भरे कुछ गुब्बारे अपने हाथों में लिया है। और वे अपनी गाड़ी के सनरुफ से निकलकर सड़क पर चलते लोगों के ऊपर वो गुब्बारें मार रहे हैं। उनका दूसरा दोस्त गाड़ी चला रहा है इसलिए इन्हें पकड़े जाने का भी डर नहीं है। मगर सड़क पर ही गाड़ी से जाते एक शख्स ने उनका यह वीडिय बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कार्रवाई की मांग की

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शयेर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो 16 मार्च 2024 का है। साथ में यह भी बताया है कि यह वीडियो वसंत कुंज का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 94 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गलत है, इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- नंबर नोट करके पुलिस को टैग कर दो। तीसरे यूजर ने लिखा- इनपर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा- जरा होली खिलाओ इन मासूमो को।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी ने गैस बचाने के लिए लगाई गजब तरकीब, वायरल Video देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

चोर तो बड़ा धार्मिक है! मंदिर में चोरी करने से पहले की भगवान की पूजा, फिर अपने काम को दिया अंजाम, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।