1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी ने गैस बचाने के लिए लगाई गजब तरकीब, वायरल Video देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

आंटी जी ने गैस बचाने के लिए लगाई गजब तरकीब, वायरल Video देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2024 12:33 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 12:33 pm IST

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें आंटी जी गैस बचाने के लिए गजब की तरकीब दिखा रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी बात पैसे बचाने की आएगी तो पहले नंबर पर भारत की महिलाएं ही दिखाई देंगी। सब्जी के साथ फ्री में धनिया लेने से लेकर घर के राशन तक में बार्गेनिंग करके भारत की महिलाएं कुछ ना कुछ पैसा बचा ही लेती हैं। मगर कभी-कभी कुछ लोग पैसा बचाने के लिए अलग ही लेवल पर चले जाते हैं। ऐसा ही एक आंटी जी ने किया जिनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन को अलग-अलग तरह के कमेंट्स से भर दिया है। आइए पहले आपको आंटी जी की तरकीब के बारे में बताते हैं। उसके बाद लोगों के कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

आंटी ने लगाई ऐसी तरकीब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला अपने किचन में खाना बना रही है। उन्होंने चूल्हे पर एक कूकर में सब्जी पकाने के लिए रखा है। इसके बाद उन्होंने कूकर के ऊपर एक कढ़ाई रखती हैं और उसमें तेल डाल देती है। वीडियो में आगे नजर आता है कि थोड़ी देर में कढ़ाई में रखा तेल गर्म हो गया है और इसमें आंटी जी पूड़ी तलने लगती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट्स में कही ये बातें

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rekha_sharma.001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे दीदी इतनी भी बचत मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा- सच बताओ तेल को पहले गर्म करके फिर उस पर रखा है ना। तीसरे यूजर ने लिखा- कूकर के प्रेशर से अगर कढ़ाई उछल गई तो आपका क्या होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- हे पार्थ रथ को खाई की ओर ले चलो।

ये भी पढ़ें-

चोर तो बड़ा धार्मिक है! मंदिर में चोरी करने से पहले की भगवान की पूजा, फिर अपने काम को दिया अंजाम, देखें Video

डॉली चायवाला तो स्टार बन गया भाई! विदेशी लड़की भी इसके साथ खिंचवा रही है फोटो, देखिए Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।