अपने अतरंगी अंदाज के कारण नागपुर का डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर पहले ही काफी फेमस था। मगर इस पॉपुलैरिटी पर जबरदस्त तड़का बिल गेट्स ने लगाया जब उन्होंने डॉली के हाथों से बनी चाय पी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डॉली चायवाला एक मशहूर शख्स बन गया। इसके बाद हर दिन उसकी टपरी पर भारी भीड़ रहने लगी। अब यह शख्स इतना फेमस हो गया है कि विदेश से भारत घूमने आने वाली लड़कियां भी डॉली चायवाले की टपरी पर पहुंच रही हैं और उसके साथ फोटो क्लिक करवा कर रही हैं।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉली चायवाला अपनी टपरी पर चाय बनाकर उसे ग्लास में डालते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद जो दिखता है, उसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। विदेश से भारत आई एक लड़की उसके पास जाती है। लड़की उससे हाथ मिलवाती है और कुछ बात करती है। इसके बाद वह डॉली चायवाले के साथ फोटो खिंचवाती हुई भी नजर आती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डॉली चायवाले ने अपने हैंडल dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख 46 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई तू तो मजे में है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाभी मिल गई। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये इंग्लैंड से मिलने आई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- डॉली भाई जॉब मिलेगी क्या।
ये भी पढ़ें-
भरे बाजार में दबंगों ने महिला की पिटाई की, जमीन पर गिरा लात-घूंसे बरसाते रहे, Video हुआ वायरल