1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसलिए नहीं हो रही है पढ़ाई! बॉलीवुड गाने पर क्लासरूम में डांस करती दिखी टीचर, Video हुआ वायरल

इसलिए नहीं हो रही है पढ़ाई! बॉलीवुड गाने पर क्लासरूम में डांस करती दिखी टीचर, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 10:59 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 10:59 am IST

क्लासरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें टीचर बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

क्लास में डांस करती हुई टीचर- India TV Hindi
क्लास में डांस करती हुई टीचर Image Source : SOCIAL MEDIA

जब आप अपने स्कूल के दिनों को याद करेंगे तो आपको अपने टीचर्स जरूर याद आएंगे। पहले के समय के टीचर्स पढ़ाई को लेकर काफी सख्त हुआ करते थे। अगर कोई बच्चा होमवर्क नहीं करता या फिर क्लास में नियमों को तोड़ता, तो टीचर उसकी पिटाई करने में परहेज नहीं करते थे। मगर आज के टीचर्स काफी बदल गए हैं। आजकल के टीचर्स बच्चों के साथ ताल-मेल बनाना जानते हैं और जब बच्चों को पढ़ने के मन नहीं करता तब उनके साथ मौज-मस्ती करते हैं। टीचर्स के ऐसे बॉन्ड के कारण ही बच्चे भी उनके साथ खुल गए हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते हैं।

डांस का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला टीचर क्लासरूम में बॉलीवुड गाने 'कजरा रे' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो के आखिर में एक लड़की स्टूडेंट भी टीचर के साथ डांस करती दिखती है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो नजर आएगा कि पीछे बोर्ड पर 'Happy Birthday Rashmi Mam' लिखा हुआ है। ऐसा हो सकता है कि वीडियो में नजर आने वाली टीचर का बर्थडे हो और बच्चों की तरफ से विश किए जाने के बाद उन्होंने क्लास में डांस किया हो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @yeazlas नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'कभी नहीं सोचा था कि हम ऐसा दिन देखेंगे जब टीचर क्लासरूम के अंदर एक आइटम सॉन्ग पर डांस करेंगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डांस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- डांस टीचर होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है फिर से स्कूल जाना पड़ेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- अच्छा इसलिए नहीं हो रही है पढ़ाई।

ये भी पढ़ें-

आपने कभी देखा है ऐसा दानवीर चोर? चोरी करके हुआ पछतावा तो गरीबों में बांट दिया पैसा, देखें Video

मेट्रो के यात्री कृपया ध्यान दें! स्टेशन पर चोरी करती महिलाओं की शख्स ने खोली पोल, Video भी हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।