आजकल हर किसी को सोशल मीडिया का बुखार चढ़ा हुआ है। हर कोई चाहता है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके वो भी फेमस हो जाए। इसलिए उनके मन में जो भी आता है, उसे कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं और सोशल मीडिया के सामने रख देते हैं। कुछ लोगों के कंटेंट में इतना दम होता है कि वायरल होने के साथ ही साथ लोगों से उन्हें रिस्पेक्ट भी मिलता है। मगर कुछ लोग अजीबो-गरीब हरकत करके वीडियो बनाते हैं। अजीब होने के कारण ये वायरल तो हो जाते हैं मगर लोग इनका वीडियो सिर्फ मजाक करने या फिर उड़ाने के लिए ही देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
Related Stories
अचानक झूमने लगे चचा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बस स्टैंड पर खंभे से पीठ लगाकर एक चचा खड़े हैं। अचानक गाना बजते हीं उनके अंदर ना जाने कौन सी खुशी की लहर आ जाती है और सभी के सामने डांस करने लगते हैं। दरअसल वीडियो में चचा जो करते दिख रहे हैं उसे डांस भी नहीं कह सकते हैं। अचानक खुशी मिलने से इंसान जैसे झूमने लगता है, ठीक वैसा ही चचा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर इतना समझ में आता है कि चचा ने रील के लिए यह सब किया है जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर iwriterwhatyoufeel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर साथ में लिखा है कि, 'लगता है आज चाची मायके गई है तभी चाचा खुशी से पागल हो गए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- और कितनी बेइज्जती करवाओगे अपनी इंस्टा पर रील्स बनाने के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- चचा को मिर्गी आ गई।
ये भी पढ़ें-
बस यही देखना रह गया था! कीचड़ में बनाया क्रिकेट का पिच और लगे खेलने, Video हो गया वायरल
Editing करो तो ऐसी कि असली भी फेल हो जाए, शख्स की कलाकारी ने मचाया बवाल, देखें Video