1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 16 का दोगुना 8: यकीन तो नहीं होगा लेकिन ऐसा ही है, आप भी कहेंगे 'बात तो सही है'

16 का दोगुना 8: यकीन तो नहीं होगा लेकिन ऐसा ही है, आप भी कहेंगे 'बात तो सही है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2024 09:04 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 09:04 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक गाड़ी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गाड़ी के पीछे वाले हिस्से पर मालिक ने ऐसा पहाड़ा लिखवाया था जिसे देख शख्स कन्फ्यूज हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर किसी के जीवन में पढ़ाई जरूरी होता है। इसकी शुरूआत इंसान के बचपन से ही हो जाती है। बचपन में हर कोई सबसे पहले अल्फाबेट, गिनती और पहाड़ा यानी टेबल सीखता है। आपने भी ऐसी ही शुरूआत की होगी। चलिए आज बात पहाड़ों की करते हैं। पहाड़ा हो या फिर टेबल, मतलब हिंदी में हो या फिर अंग्रेजी में, होते एक जैसे ही है। मगर कानुपर की सड़क पर चलती एक थार के पीछे ऐसा पहाड़ा दिखा जिसे देख शख्स कन्फ्यूज हो गया। उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया और लोगों से पूछा कि ये कैसे हुआ? लोगों ने कमेंट में इसका जवाब भी दिया है। आइए आपको वीडियो और लोगों के जवाब, दोनों के बारे में बताते हैं।

गाड़ी पर ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शायद आपको भी कन्फ्यूज कर देगा। वीडियो को जब आप देखेंगे कि सड़क पर चलती गाड़ी के पीछे 8 के टेबल का एक छोटा सा हिस्सा लिखा गया है। आपने अपने बचपन में पढ़ा होगा कि 8x2=16 होता है मगर गाड़ी के पीछे शख्स ने 16x2=8 लिखवाया हुआ है। इसी कारण यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr.yadavjii_01 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसके पीछे का लॉजिक समझाने का प्रयास किया है। एक यूजर ने लिखा- सोला दूनी आठ बोले तो जाट। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जाट का लॉजिक है। तीसरे यूजर ने लिखा- 16 अंग्रेज थे और दो जाट, तो दोनों जाटो ने बोला तो क्या हुआ 16 हैं, 8-8 ही तो आ रहे है हिस्से में। तबसे यह कहाबत बन गई।

ये भी पढ़ें-

खाई में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए पहुंची रेस्क्यू टीम, मगर मामला तो कुछ और ही निकला

गोलगप्पे के दीवानों के लिए वायरल हुआ Video, देखने के बाद कहोगे, 'ये क्या दिखा दिया'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।