1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोलगप्पे के दीवानों के लिए वायरल हुआ Video, देखने के बाद कहोगे, 'ये क्या दिखा दिया'

गोलगप्पे के दीवानों के लिए वायरल हुआ Video, देखने के बाद कहोगे, 'ये क्या दिखा दिया'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2024 06:49 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 06:49 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय गोलगप्पे के पानी से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप गोलगप्पे से तौबा कर लोगे।

गोलगप्पे का पानी तैयार करता हुआ शख्स- India TV Hindi
गोलगप्पे का पानी तैयार करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

देश में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे गोलगप्पा खाना पसंद नहीं होगा। शादी हो या फिर मार्केट, आपको सबसे ज्यादा भीड़ गोलगप्पे के स्टॉल पर ही देखने को मिलेगी। गोलगप्पा भारत में इतना फेमस है कि शायद ही कोई इसे नापसंद करता होगा। अगर आप भी गोलगप्पा खाते हैं तो जानते ही होंगे कि इसके चटपटे पानी के कारण यह इतना फेमस है। कई लोग तो सिर्फ गोलगप्पे का पानी पीने के लिए ही गोलगप्पा खाते हैं। मगर जो लोग भी ऐसा करते हैं, वो बस एक बार इस वायरल वीडियो को देख लें, उसके बाद गोलगप्पे और उसके पानी से तौबा ही कर लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स गोलगप्पे का पानी बनाता हुआ नजर आ रहा है। मगर वह पानी को इतने गंदे तरीके से तैयार कर रहा है, जिसे देखने के बाद लोग गोलगप्पे से ही दूरी बना लेंगे। वीडियो में आप देखें कि शख्स इमली को पानी में मिला रहा है मगर यह काम वह अपने नंगे हाथों से ही कर रहा है। वह जिस बाल्टी में पानी बना रहा है, वह भी काफी गंदा नजर आ रहा है। इसके बाद वह उसमें पुदीना का पानी मिलाता है। इस दौरान भी उसने सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @terakyalenadena नाम के पेज से शेयर करते हुए पूछा गया है कि, 'किस-किस को गोलगप्पे खाना पसंद है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे तो हमारे यहां भैंसों के लिए चारा बनता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हीं लोगों के कारण हमारा देश बदनाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- आज से गोलगप्पा खना बंद।

ये भी पढ़ें-

घर के सामने से Scorpio उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, देखें Video

"मैं फ्री में बच्चे पैदा नहीं करती...", प्रेग्नेंट होने के लिए महिला अपने ही पति से लेती है ढाई से तीन करोड़ रुपए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।