1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर के सामने से Scorpio उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, देखें Video

घर के सामने से Scorpio उड़ा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 04, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 06:27 am IST

दिल्ली के मालवीय नगर से एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई। जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर मालवीय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना- India TV Hindi
CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली के मालवीय नगर में खिड़की गांव से घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई। घटना 3 मार्च (रविवार) तड़के साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। इस पूरे घटना का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरी हुई स्कॉर्पियो मालवीय नगर के खिड़की गांव में रहने वाले रविंद्र यादव की है। घटना को लेकर फरियादी ने मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च की रात 10 बजे उसने गाड़ी पार्क की थी। 3 मार्च को उसने सुबह 6 बजे देखा तो गाड़ी वहां पर मौजूद नहीं थी। जब उसने पास में लगे CCTV का फुटेज देखा तो पता चला कि दो लोग उसकी स्कॉर्पियो चोरी कर के ले जा रहे हैं। 

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो चोर स्कॉर्पियो के आस-पास चक्कर लगा रहे हैं और वह स्कॉर्पियों का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लॉक के टूटते ही एक चोर उस स्कॉर्पियो में बैठता है जबकि दूसरा गाड़ी के इंजन को स्टार्ट करने के लिए बोनट उठाकर गाड़ी के अंदर कुछ छेड़छाड़ करता है जिससे गाड़ी स्टार्ट हो जाती है। इसके बाद दोनों चोर घर के सामने से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो जाते हैं। घटना को लेकर पुलिस मुस्तैदी से जांच कर रही है। हालांकि चोरों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

"मैं फ्री में बच्चे पैदा नहीं करती...", प्रेग्नेंट होने के लिए महिला अपने ही पति से लेती है ढाई से तीन करोड़ रुपए

84 साल की दादी सोशल मीडिया पर छाईं, उम्र को मात देकर खेल रही हैं बास्केटबॉल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।