1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में नहीं पहुंचे विराट-अनुष्का, भ्रामक दावे के साथ पुराना वीडियो वायरल

Fact Check: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में नहीं पहुंचे विराट-अनुष्का, भ्रामक दावे के साथ पुराना वीडियो वायरल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 04, 2024 02:26 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 02:26 pm IST

सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो को वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि वह अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जा रहे हैं।

फैक्ट चेक।
- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT (MANAV MANGLANI)

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। ये फेक न्यूज हमेशा किसी बड़े इवेंट से जोड़कर वायरल किए जाते हैं। ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी से जुड़ा हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि वह अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जा रहे हैं। हालांकि, जब India Tv ने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, देश के सबसे अमीर शख्स और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामगर में आयोजित की गई थी। इस समारोह में देशभर के सभी दिग्गज सेलेब्रिटी भाग लेने पहुंचे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों अंबानी परिवार के समारोह में जामनगर जा रहे हैं। X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए suman_19 नाम की यूजर ने लिखा है- "VIRAT KOHLI AND ANUSHKA SHARMA HEAD TOWARDS #Jamnagar FOR #AnantAmbani AND #RadhikaMerchant 's WEDDING, MR AND MRS KING HAVE ARRIVED"।

India Tv ने की पड़ताल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हाल में एक बेटा हुआ है। ऐसे में हमें इस बात पर संशय हुआ कि वह इतनी जल्दी शादी समारोह में भाग लेने जा रहे हैं। हमने सबसे गूगल ओपन सर्च की मदद से अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी से जुड़ी खबरें और तस्वीरें देखीं। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर और तस्वीर नहीं मिली जिसमें अंबानी के समारोह में विराट-अनुष्का दिखाई दिए हो। इसके बाद हमने इस वीडियो का स्क्रीन ग्रैब लेकर गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। ऐसे करते ही हमें इंस्टाग्राम पर manav.manglani नाम की एक ्रोफाइल मिली। इस यूजन ने वायरल हो रहे विराट और अनुष्का के वीडियो को 8 जून 2022 को शेयर किया था। मामला साफ था कि विराट-अनुष्का की पुरानी वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Fact Check
Image Source : INSTA/@MANAV MANGLANIफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हुए थे। कपल का 2 साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यूजर्स को इस भ्रामक पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: जलमग्न हुई द्वारका नगरी का नहीं है ये वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Fact Check: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ता जयंत चौधरी की RLD के नहीं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।