1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही देखना रह गया था! कीचड़ में बनाया क्रिकेट का पिच और लगे खेलने, Video हो गया वायरल

बस यही देखना रह गया था! कीचड़ में बनाया क्रिकेट का पिच और लगे खेलने, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 12:45 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। अभी क्रिकेट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

कीचड़ में क्रिकेट खेलते लोग- India TV Hindi
कीचड़ में क्रिकेट खेलते लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत एक ऐसा देश है जहां क्रिकेट को लोग काफी पसंद करते हैं। यहां पर क्रिकेट को एक खेल की तरह नहीं देखा जाता है बल्कि यह लोगों के लिए इमोशन है। हमारे देश में क्रिकेट का इतना क्रेज है कि छुट्टी वाले दिन को तो क्रिकेट के लिए ही फिक्स कर दिया जाता है। आप जिस पार्क में जाएंगे वहां लोगों को क्रिकेट खेलते हुए ही देखेंगे। इतना ही नहीं गली-मोहल्ले में तो हर रोज शाम को बच्चे क्रिकेट ही खेलते हैं। आपने भी अलग-अलग मौसम में क्रिकेट खूब खेला होगा मगर वीडियो में जैसा मैच नजर आ रहा है, खेलना तो दूर आपने कभी देखा भी नहीं होगा।

इस तरह क्रिकेट खेला है कभी?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुल रह जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोगों ने कीचड़ के बीच क्रिकेट का पिच बनाया है। इतना ही नहीं इन लोगों ने अपने पूरे शरीर पर भी कीचड़ लगा लिया है। इसके बाद ये वहां क्रिकेट खेलत हुए नजर आ रहे हैं। चार लोगों में से एक बॉलिंग करा रहा है, दूसरा बैटिंग कर रहा है, तीसरा विकेट कीपिंग कर रहा है और आखिरी शख्स अंपायर बना हुआ है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बातें

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर krishu_maurya_9612 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 58 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने इसे KPL (कीचड़ प्रिमियम लीग) का नाम दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका क्रिकेट खेलने का तरीका थोड़ा कैजूअल है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अंपायर को क्यों छोड़ दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई बैट्समैन तो जडेजा जैसा दिख रहा है।

ये भी पढ़ें-

Editing करो तो ऐसी कि असली भी फेल हो जाए, शख्स की कलाकारी ने मचाया बवाल, देखें Video

Shaadi.com में इन्वेस्ट करने के लिए शख्स ने रखी अनोखी शर्त, अनुपम मित्तल ने दिया Savage रिप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।