1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Shaadi.com में इन्वेस्ट करने के लिए शख्स ने रखी अनोखी शर्त, अनुपम मित्तल ने दिया Savage रिप्लाई

Shaadi.com में इन्वेस्ट करने के लिए शख्स ने रखी अनोखी शर्त, अनुपम मित्तल ने दिया Savage रिप्लाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 05, 2024 10:04 am IST,  Updated : Mar 05, 2024 10:04 am IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट को देखने के बाद आपका हंसना तय है। आइए आपको बताते हैं कि इस स्क्रीनशॉट में ऐसा क्या है।

वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर नए-नए ट्रेंड चलने लगते हैं। कभी डांस का चैलेंज चलता है तो कभी कोई दुसरा ट्रेंड चलने लगता है। आज हम एक ऐसे ट्रेंड की बात करेंगे जो अभी चल रहा है और उसके बाद इस ट्रेंड से जुड़े एक वायरल स्क्रीनशॉट के बारे में बताएंगे। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोग रील्स शेयर कर रहे हैं और कैप्शन में किसी बड़ी हस्ती का नाम लिखकर लिख रहे हैं कि, 'अगर इन्होंने कमेंट किया तो मैं ऐसा करूंगा।' इस समय यह ट्रेंड काफी तेजी से फॉलो किया जा रहा है। इसी ट्रेंड का एक स्क्रीनशॉट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें आप देखेंगे कि एक यूजर ने शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल को टैग करते हुए लिखा कि, 'अगर अनुपम मित्तल ने इस रील पर कमेंट किया तो मैं शादी डॉट कॉम में इंवेस्ट करूंगा।' रील काफी वायरल हुआ और अनुपम मित्तल के फीड पर भी पहुंचा। इसके बाद उन्होंने इस पर कमेंट करते हुए सैवेज रिप्लाई दिया है। उन्होंने लिखा, भाई तुम्हारे 200 रुपये का मैं क्या करूंगा।

यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट

इस पूरे स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- भाई ने पंगा लेने के लिए गलत आदमी को सेलेक्ट किया। इस वायरल तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- पर रिप्लाई इंवेस्टमेंट लेने के लिए ही किया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- 200 रूपये के 202 रुपये बनाकर दे देना एक साल बाद। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैंने अनुपम मित्तल की आवाज में कैसे पढ़ लिया।

ये भी पढ़ें-

गोलगप्पे के दीवानों के लिए वायरल हुआ Video, देखने के बाद कहोगे, 'ये क्या दिखा दिया'

खाई में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए पहुंची रेस्क्यू टीम, मगर मामला तो कुछ और ही निकला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।