1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपने कभी देखा है ऐसा दानवीर चोर? चोरी करके हुआ पछतावा तो गरीबों में बांट दिया पैसा, देखें Video

आपने कभी देखा है ऐसा दानवीर चोर? चोरी करके हुआ पछतावा तो गरीबों में बांट दिया पैसा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 06:51 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में चोर जो कुछ भी कहता है, उसे सुनकर आपकी हंसी निकल जाएगी। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी विडियो में लोग डांस करते हुए दिखेंगे तो किसी वीडियो में लोग अजीबो-गरीब हरकते करते हुए नजर आते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें इंसान जितनी बार देखे, उतनी ही कम लगता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय एक चोर का वायरल हो रहा है। चोर ने पुलिस के सवालों के इतने मजेदार जवाब दिए कि वीडियो वायरल हो गया।

ऐसा चोर कभी नहीं देखा होगा!

वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस चोर से सवाल पूछती हुई नजर आती है कि, 'कैसा लगा चोरी करने के बाद?' इसके जवाब में चोर कहता है कि,  चोरी करने में तो अच्छा लगा, लेकिन बाद में पछतावा हुआ सर कि गलत काम कर दिया। इसके बाद वह बताता है कि उसे चोरी में 10 हजार रुपये मिले जिसे उसने गरीब लोगों में बांट दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'अलग लेवल है भाई का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और 20 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये चोर नहीं रोबिनहुड है, अमीरों से लेकर गरीबों को बांट रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितना दयालु चोर है। तीसरे यूजर ने लिखा- चोर नहीं गरीबों का मसीहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ईमानदारी वाला चोर। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो के यात्री कृपया ध्यान दें! स्टेशन पर चोरी करती महिलाओं की शख्स ने खोली पोल, Video भी हो गया वायरल

अरे ये चिकन और मटन कब से वेज हो गया? वायरल फोटो देखने के बाद दिमाग में आएगा यही सवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।