1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये चिकन और मटन कब से वेज हो गया? वायरल फोटो देखने के बाद दिमाग में आएगा यही सवाल

अरे ये चिकन और मटन कब से वेज हो गया? वायरल फोटो देखने के बाद दिमाग में आएगा यही सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 02:41 pm IST

सोशल मीडिया पर एक होटल के बाहर लगे बोर्ड की फोटो काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर यूनिक फूड डिश के कारण वायरल हो रहा है जिसे पढ़ने के बाद आपका भी दिमाग घूम जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में खाने की दो कैटेगरी बनी हुई है। एक कैटेगरी में नॉनवेज डिश के नाम शामिल हैं तो वहीं दूसरी कैटेगरी में वेज डिश आते हैं। इतना तो हर कोई जानता है कि अंडा, मछली, चिकन जैसे नाम जिन डिश में आते हैं, वो नॉन वेज खाना होता है। मगर इस समय सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे देखने के बाद आपके दिमाग का फ्यूज उड़ने में समय नहीं लगेगा। तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने मजे लेने में बिल्कुल देरी नहीं की और कमेंट सेक्शन को मजेदार कमेंट्स से भर दिया।

वायरल हो रही है फोटो

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप भौचक्के हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक होटल के बाहर लगाए गए बोर्ड की फोटो वायरल हो रही है। इस पर शुरु में तो 'Pure Veg और वेजिटेरियन स्पेशल' लिखा है। मगर उसके नीचे तीन अलग-अलग डिश के नाम लिखे गए हैं जो फोटो के वायरल होने का कारण है। बोर्ड पर 'वेज फिश फ्राई, वेज मटन डोसा, वेज चिकन राइस' लिखा हुआ है। इसे पढ़ने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन को मजेदार कमेंट्स से भर दिया।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @baldwhiner नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वेज भेजा फ्राई है। दूसरे यूजर ने लिखा- आखिरकार 'Pure Veg' का मतलब पता चल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये डिलीवरी करते हैं लेकिन सिर्फ वही नॉनवेज जो वेज होता है। एक यूजर ने लिखा- ये पूरी तरह से नॉनवेज कैटेगरी लग रही है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे की कॉपी चेक करते ही टीचर की निकल पड़ी हंसी, Video देख लोग बोले- 'बैकबेंचर का बेटा होगा'

होली के नाम पर हुड़दंग करते युवकों का Video हुआ वायरल, लोग कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।