आज के समय में दुनियाभर में लोग पैसों के पीछे अंधी दौड़ लगा रहे हैं। अपनी जिंदगी को आसान करने, अपने सपनों को पूरा करने और खुश रहने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि वो बहुत सारा पैसा कमा सके। ऐसा नहीं है कि ये लोग गलत हैं मगर वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो छोटी-छोटी चीजों में अपनी खुशियां ढूंढ लेते हैं और उस पल जी भरकर जीते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो निश्चित तौर पर आपका भी जीत लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
लड़की का डांस आपको भी कर देगा दीवाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसी ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं खड़ी एक गाड़ी में मौजूद लोग अपने मनोरंजन के लिए हरियाणवी गाना बजा रहे होते हैं। आवाज तेज होने के कारण बाहर मौजूद लोग भी उसे सुन सकते हैं। वहीं सड़क पर खड़ी एक लड़की यह गाना सुनती है और गाना सुनते ही वह झूमकर डांस करने लगती है। लड़की का डांस करते हुए उसका वीडियो गाड़ी में मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब खूब वायरल हो रहा है। जब आप वीडियो देखेंगे तो पता चलेगा कि लड़की गजब का एक्सप्रेशन देते हुए डांस कर रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए लिखा है कि, 'खुशी दौलत की मोहताज नहीं होती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये स्ट्रीट क्वीन है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यार ये कितनी क्यूट है।
ये भी पढ़ें-
Girlfriend के सामने स्मार्ट बनने के चक्कर में शख्स ने कर दी बड़ी गलती, Video हो रहा है वायरल
प्रेशर कुकर का ऐसा इस्तेमाल देख कंपनी वाले भी हिल जाएंगे, Video गोली की रफ्तार से हो रहा है वायरल