1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेशर कुकर का ऐसा इस्तेमाल देख कंपनी वाले भी हिल जाएंगे, Video गोली की रफ्तार से हो रहा है वायरल

प्रेशर कुकर का ऐसा इस्तेमाल देख कंपनी वाले भी हिल जाएंगे, Video गोली की रफ्तार से हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2024 11:32 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 11:32 am IST

आपने आज तक क्रिएटिविटी के कई वीडियो देखे होंगे। मगर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद तो आपके दिमाग का फ्यूज ही उड़ जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत को लोग 'जुगाड़ का देश' भी कहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पैदा होने वाले हर इंसान के खून में जुगाड़ घूसा रहता है। भारत के लोग हर पल के लिए तैयार रहते हैं क्योंकि किसी को नहीं पता होता है कि कब जुगाड़ लगाना पड़ सकता है। घर में मुफ्त की बिजली लाने से लेकर आती हुई बिजली को बचाने के लिए भी लोग अपना दिमाग चला लेते हैं। ऐसे लोगों के जुगाड़ के बारे में जब दूसरों को पता चलता है तो वो भी अपना सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की किचन में खड़ी नजर आ रही है। उसने इलेक्ट्रॉनिक स्टोव पर कुकर चढ़ा रखा है। उसमें लड़की शायद कुछ पका रही है क्योंकि कुकर की सिटी बजने का वह इंतजार कर रही है। किचन में जैसे ही कुकर सिटी देता है, वह तुरंत स्टोव को बंद करती है और कुकर उठाकर अपने कमरे में ले जाती है। वहां उसने पहले से ही बेड पर एक शर्ट को रखा है जिसे प्रेस करने की जरूरत है। लड़की फिर उसी गर्म कुकर से उस शर्ट को प्रेस करती दिखाई देती है। लड़की के इस गजब के जुगाड़ ने लोगों को हैरान कर दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @coolfunnytshirt नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'बिजली बचाओ, पर्यावरण बचाओ' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैंने कभी प्रेशर कुकर का ऐसा क्रिएटिव इस्तेमाल नहीं देखा, बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, इस्त्री कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

प्रेग्नेंसी की हालत में भी Reel बनाती दिखी महिला, Video देख लोग बोले- 'दुनिया खत्म होने के कगार पर है'

"मेरे साथ मेरा EX भी रहेगा", शादी से पहले महिला ने अपने पति के सामने रखी ये अजीब शर्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।