1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Braj Ki Holi: ब्रज में मच रही है होली की धूम, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

Braj Ki Holi: ब्रज में मच रही है होली की धूम, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 01:07 pm IST

सोशल मीडिया पर ब्रज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका मन जीत लेगा। वायरल वीडियो में लोग ब्रज में रंगो से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

मंदिर में होली खेलते हुए भक्त- India TV Hindi
मंदिर में होली खेलते हुए भक्त Image Source : SOCIAL MEDIA

होली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई इस त्योहार को लेकर काफी खूश नजर आ रहा है। होली की सबसे ज्यादा खूशी बच्चों में देखने को मिलती है। बच्चे तो होली आने से 1 सप्ताह पहले से ही अपने इलाके में होली खेलना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप होली का असली आनंद लेना चाहते हैं तो वह सिर्फ आपको एक ही जगह पर मिल सकती है। जी हां आपने सही सोचा है, हम ब्रज की होली की ही बात कर रहे हैं। ब्रज की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वहां अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है। इसी बीच रंग से होली खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में एकत्रित हुए नजर आ रहे हैं और सभी रंग में रंगे हुए हैं। वीडियो को जब आप देखेंगे तो पता चलेगा कि मंदिर के पुजारियों ने अपने पास एक बड़े बर्तन में रंग रखा हुआ है और थोड़ी-थोड़ी देर में वो भक्तों पर पिचकारी से रंग डाल रहे हैं। वहां मौजूद लोग भी इस होली का बहुत आनंद उठा रहे हैं। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ऐसा कोई शख्स नहीं होगा जिसने कभी ब्रज की होली के बारे में नहीं सुना होगा। ब्रज की होली तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और होली के दौरान दूर-दूर से लोग ब्रज जाते हैं और वहां की होली का आनंद उठाते हैं। ब्रज एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ अबीर, गुलाल और रंग से ही लोग होली नहीं खेलते हैं बल्कि यहां के लोग फूल, लड्डू, लाठी के साथ भी होली खेलते हैं। ब्रज की लट्ठमार होली तो विश्व में प्रसिद्ध हैं।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली की सड़कों पर नशे से भरा इंजेक्शन लगाता दिखा ई-रिक्शा चालक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

अगर यह जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देखकर लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।