1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि Video देख लोग बोले- 'आप ऐसी गलती ना करें, जूते भी पड़ सकते हैं'

सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि Video देख लोग बोले- 'आप ऐसी गलती ना करें, जूते भी पड़ सकते हैं'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 02:58 pm IST

सिग्नल पर रुकी गाड़ी तो शख्स एक लड़की से फ्लर्ट करने लगा। लड़के की फ्लर्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में दो तरह के लड़के होते हैं। एक वो होते हैं जो लड़कियों से बात करने में झिझकते हैं तो वहीं दूसरे वो लड़के होते हैं जिन्हें जहां मौका मिलता है, वहीं लड़कियों से फ्लर्ट करने लग जाते हैं। आप भी ऐसे किसी ना किसी शख्स को जरूर जानते होंगे जो फ्लर्टिंग में काफी तेज होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हम फ्लर्ट करने वाले लोगों की बात क्यों कर रहे हैं। तो बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सिग्नल पर गाड़ी रुकते ही एक लड़की से फ्लर्टिंग करने लगता है।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक सिग्नल पर कुछ गाड़ियां रुकी हुई हैं। तभी एक शख्स के पास गुलदस्ता बेचने के लिए आता है। बंदा उस आदमी को कहता है कि उसके आगे स्कूटी पर बैठी लड़की को दे दो। इसके बाद गुलदस्ता बेचने वाला शख्स उस लड़की के पास पहुंचता मगर वह लड़की गुलदस्ता नहीं लेती है और हैरान होते हुए उसकी तरफ देखने लगती है। जब दोबारा गुलदस्ता वाला उस लड़की के पास जाता है तो लड़की फूल ले लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चिल करो, यह लड़का उस लड़की को पहले से जानता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब एक और लड़का डिप्रेशन में जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप ऐसी गलती ना करें, कभी-कभी जूते भी पड़ सकते हैं, हर लड़की एक जैसी नहीं होती। कमेंट सेक्शन में कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ लोग असली बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

ऐसी ईमानदारी और कहीं नहीं मिलेगी! दारू का पैग बराबर बांटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, देखें Video

Braj Ki Holi: ब्रज में मच रही है होली की धूम, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।