1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जेल में बंद हुआ शराबी तो गाने लगा दर्द भरे गाने, Video देखकर लोग बोले- 'दर्द है भाई'

जेल में बंद हुआ शराबी तो गाने लगा दर्द भरे गाने, Video देखकर लोग बोले- 'दर्द है भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 05:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जेल में बंद एक शराबी दर्द भरा गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार लगा दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको भी काफी अच्छे से पता होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कैसे वीडियो वायरल होते हैं। लड़ाई-झगड़े और डांस के अलावा कभी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जेल में बंद नजर आ रहा है। जेल के अंदर बंद शख्स अलग-अलग बॉलीवुड गाने गाते हुए नजर आ रहा है। वह कभी किसी फिल्म का गाना गाता है तो अगले ही पल दूसरा गाना गाने लगता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग और पुलिसवाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shiya_thakur_si नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो के साथ टेक्स्ट में लिखा है कि, और करो शराबी को अंदर।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- किसने बंद किया मेरे आशिक को। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे बाहर निकालो सर वो गलती से पिया था। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो शबनम का आशिक है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लैला और मजनू से बड़ा आशिक निकला ये तो।

ये भी पढ़ें-

चचा ने प्लेन में किया कुछ ऐसा जिसे देखकर दंग हो जाएंगे आप, Photo सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

सिग्नल पर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि Video देख लोग बोले- 'आप ऐसी गलती ना करें, जूते भी पड़ सकते हैं'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।