1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड गाने पर नाची 'बार बाला', Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड गाने पर नाची 'बार बाला', Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 21, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 06:39 pm IST

क्या आपने कभी किसी श्रद्धांजलि सभा में डांस का प्रोगाम आयोजित होते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो वायरल वीडियो को एक बार देख लीजिए।

श्रद्धांजलि सभा में डांस करती हुई लड़की- India TV Hindi
श्रद्धांजलि सभा में डांस करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सैकड़ों वीडियो अप्लोड होते हैं जिसमें से कई वीडियो वायरल भी होते हैं। कुछ वीडियो अच्छे कंटेंट की वजह से वायरल होते हैं तो कुछ वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल होते हैं ताकि उन्हें देखकर लोग मजे ले सके। मगर इस समय एक अजीब सा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर दंग हो जाएंगे और पूछ बैठेंगे कि ऐसा कौन करता है भाई? आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आप आज तक कई लोगों के श्रंद्धाजलि सभा में गए होंगे। वहां लोगों को दुखी मन से बैठे हुए देखा होगा और आपने उनकी हिम्मत बांधने की कोशिश की होगी। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की श्रद्धांजलि देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक श्रद्धांजलि सभा का वीडियो वायरल हो रहा है। वहां बुजुर्ग दंपति की फोटो के साथ एक बोर्ड भी लगाया गया है। मगर उसके बिल्कुल सामने स्टेज बनाया गया है जिस पर एक लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर सुभाष शर्मा नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @sharmass27 से शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि, 'बरसी कब आएगी? मनाएगा क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या-क्या देखना पड़ रहा है। बता दें कि यह वीडियो कब और कहां की है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें-

जेल में बंद हुआ शराबी तो गाने लगा दर्द भरे गाने, Video देखकर लोग बोले- 'दर्द है भाई'

चचा ने प्लेन में किया कुछ ऐसा जिसे देखकर दंग हो जाएंगे आप, Photo सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।