1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IIT-JEE की तैयारी के लिए छात्र ने बनाया खतरनाक शेड्यूल, Time Table देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

IIT-JEE की तैयारी के लिए छात्र ने बनाया खतरनाक शेड्यूल, Time Table देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2024 09:42 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 09:42 am IST

सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट का टाइम टेबल काफी वायरल हो रहा है। उसके शेड्यूल को देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और सोचने लगेंगे कि IIT-JEE की तैयारी करने के लिए इतना पढ़ता पड़ता है।

स्टूडेंट का वायरल हो रहा टाइम टेबल- India TV Hindi
स्टूडेंट का वायरल हो रहा टाइम टेबल Image Source : SOCIAL MEDIA

जीवन में सफल होने का चाह तो सब रखते हैं लेकिन सफल होने के लिए बहुत ही परिश्रम करना पड़ता है। कई सालों के मेहनत के बाद वह क्षण आता है जिसमें आप अपने आप को सफल पाते हैं और उसके बाद उस सफलता को बनाए रखने के लिए फिर से मेहनत करना पड़ता है। स्कूल में दाखिला लेना हो, कोई सरकारी नौकरी पानी हो या फिर किसी बड़े संस्थान में एडमिशन चाहिए, इन सभी के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे ही एक स्टूडेंट का टाइम टेबल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो IIT-JEE की तैयारी करने में लगा हुआ है। आइए आपको बताते हैं उसकी कि टाइम टेबल कैसी है?

टाइम टेबल की तस्वीर वायरल

सोशव मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में एक 17 वर्ष के स्टूडेंट का टाइम टेबल लिखा हुआ है जो IIT-JEE की तैयारी करने में लगा हुआ है। उसके टाइम टेबल के मुताबिक छात्र रात को 12 बजे से सुबह केवल 4:30 बजे तक ही नींद लेता है। इसके अलावा दिन भर का अधिकतक समय वह अपनी पढ़ाई में ही लगाता है। सुबह उठने के बाद स्टूडेंट 7 बजे से पढ़ा हुआ रिवाइज करता है। फिर फ्रेश होने के बाद वह क्लास का काम करता है। कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटा Nap लेने के बाद फिर से वह पढ़ने में लग जाता है। इस तरह वह स्टूडेंट करीब 17 घंटे हर रोज पढ़ाई करता है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @IndianTechGuide नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा कि, 'एक 17 वर्षीय छात्र ने भारत की सबसे कठिन परीक्षा, आईआईटी-जेईई की तैयारी की योजना बनाई।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 3.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

होली के दिन लोगों ने जमकर तोड़े ट्रैफिक के नियम, एक ही Video में दिखे दो अलग-अलग ग्रुप

होली का रंग छुड़ाना हुआ अब और भी आसान, Viral Video में शख्स ने बताया गजब का नुस्खा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।