1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी के साथ होली खेलते नजर आए जापान के राजदूत, एक दूसरे पर गुलाल फेंकते कपल का Video हुआ वायरल

पत्नी के साथ होली खेलते नजर आए जापान के राजदूत, एक दूसरे पर गुलाल फेंकते कपल का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 25, 2024 02:42 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 02:42 pm IST

होली 2024: वीडियो में मिस्टर सुजुकी और उनकी पत्नी त्योहार का आनंद लेते और एक-दूसरे पर 'गुलाल' फेंकते नजर आ रहे हैं।

पत्नी ईको सुजुकी के साथ होली खेलते जापान के राजदूत ह‍िरोशी सुजुकी- India TV Hindi
पत्नी ईको सुजुकी के साथ होली खेलते जापान के राजदूत ह‍िरोशी सुजुकी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज पूरा देश होली मना रहा है। भारत में रह रहे विदेश के लोग भी होली के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। हर कोई रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। ऐसे में जापान के राजदूत भी होली एंज्‍वॉय करते नजर आएं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रंग पर्व पर जापानी राजदूत ह‍िरोशी सुजुकी अपने पर‍िवार के सदस्‍यों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपनी पत्नी ईको सुजुकी  पर गुलाल फेंकते हुए दिख रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी उन पर गुलाल की बारिश कर रही हैं। दोनों लोग जमकर मस्‍ती करते और एक दूसरे पर रंग फेंकते नजर आ रहे हैं।

पत्नी के साथ रंग में सराबोर दिखे जापानी राजदूत

वीडियो को जापानी राजदूत ह‍िरोशी सुजुकी (@HiroSuzukiAmbJP) ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने भारत के लोगों को हैप्पी होली लिखकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। इस वायरल वीडियो को करीब तीन लाख लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने उन्‍हें होली की शुभकामनाएं दीं। कुछ लोगों ने कहा- भारतीय जापानी असली भाई-भाई हैं। जापानी राजदूत के अलावा इजराइल के राजदूत भी होली के रंग में सराबोर नजर आएं। 

जापानी राजदूत के इससे पहले भी कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

यह वीडियो इंटरनेट की जनता को काफी अच्छी लग रही है। लोगों ने जापानी राजदूत को शुभकामनाएं देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ''हैप्पी होली सुजुकी सैन एंड फैमिली। दूसरे ने लिखा- ''आप सभी को रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'' इससे पहले, जापानी राजदूत ने अपनी पत्नी ईको सुजुकी के साथ मुंबई फिल्म सिटी का दौरा किया था और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थी। राजदूत 2022 में भारत पहुंचे और तब से भारतीय भोजन के प्रति अपने प्रेम के लिए सोशल मीडिया सेंशेसन बन गए हैं। कई मौकों पर वह भारतीय व्यंजनों का आनंद लेते हुए देखे गए हैं।  

ये भी पढ़ें:

Holi hai! हुड़दंग के बीच नशे में चूर शराबियों का Video देख लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

"कैश नहीं है..." भिखारियों के सामने अब ये बहाना नहीं चलेगा, लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवा रहे Digital भिखारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।