1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Holi hai! हुड़दंग के बीच नशे में चूर शराबियों का Video देख लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

Holi hai! हुड़दंग के बीच नशे में चूर शराबियों का Video देख लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 25, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 12:18 pm IST

सोशल मीडिया पर होली के हुड़दंग वाले वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। शराब के नशे में चूर होकर कोई नाले में गिर रहा है तो कोई राह चलते ही लुढ़क जा रहा है। कई लोग तो नशे में ही लोगों को होली की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

होली पर लोगों का हुड़दंग करते वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
होली पर लोगों का हुड़दंग करते वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज होली है, पूरा देश इस त्योहार को धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में होली के दिन हुड़दंग मचाने वाले ना दिखें ऐसा हो ही नहीं सकता। फिलहाल ऐसे ही हुड़दंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग होली पर किस तरह से शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और यहां तक की वे खुद को ही मुसीबत में डाल देते हैं। शराब के नशे में चूर होकर कोई नाले में गिर रहा है तो कोई राह चलते ही लुढ़क जा रहा है। कई लोग तो नशे में ही लोगों को होली की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियोज़ में आप देख सकता है कि एक शख्स शराब के नशे में लोगों को होली की बधाई दे रहा है। इस दौरान वह होली के साथ भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्वों का जिक्र करते हुए लोगों को बधाई देता है। नशे में वह क्या बोल रहा है उसे खुद ही नहीं पता। शख्स को जरा सा भी होश नहीं है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स शराब पीकर नाले में लुढ़क जाता है। वहीं एक दूसरा शख्स शराब के नशे में डोलता हुआ बीच सड़क पर जाता है और एक बाइक सवार से टकरा जाता है। खुद के साथ-साथ उस बाइक वाले को भी घायल कर देता है। एक और शख्स इस वीडियो में दिख रहा है जो मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही सामने बने एक मकान के दरवाजे से टकरा जाता है। जबकि एक अन्य शख्स शराब के नशे में डांस करते हुए गिर पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

मौत को दावत! चलती स्कूटी पर लैपटॉप खोल Zoom कॉल अटेंड करते दिखा शख्स, देखें Video

कपल ने हजारों फीट ऊपर हवा में लगवाई अपनी डिनर टेबल, Video देख लोग बोले- पक्का लड़की का ही Idea होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।