आज के समय में हर कोई फेमस होना की चाह रखता है। हर कोई चाहता है कि जब वह कहीं बाहर निकले तो लोग उसे भी पहचाने और उसके साथ सेल्फी ले। और इसके लिए लोगों को सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया लगती है। इसलिए ही तो हर कोई सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके का वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा है। कोई डांस का वीडियो बनाता है तो कोई एक्टिंग करने का वीडियो बनाता है। वहीं कुछ लोग खतरनाक स्टंट करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है।
Related Stories
पोते ने किया खतरनाक स्टंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का घर की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। वहीं नीचे उसकी दादी खड़ी है। दादी नीचे से उसे रोकने के लिए कहती हैं, 'तू नहीं मानेगा, तू नहीं मानेगा।' मगर लड़के ने अपनी दादी की एक नहीं सुनी और छत से बैकफ्लिप मारकर नीचे कूद गया। लड़के का स्टंट देखकर दादी भी डर गई। छत से कूदने के बाद लड़का एक और बैकफ्लिप मारता है और कैमरे में देखते हुए एक लुक देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'दादी कितनी चिंतित हैं और पोता को फर्क ही नहीं पड़ रहा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 31 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दादी को पता नहीं, पोता रील्स बनाकर फेमस होना चाह रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही में यार, मेरा प्राण अटक गया था। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं ऐसा करता तो मेरी दादी अब तक गाल पे एक धर देती।
ये भी पढ़ें-
पत्नी के साथ होली खेलते नजर आए जापान के राजदूत, एक दूसरे पर गुलाल फेंकते कपल का Video हुआ वायरल