1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लहराते-बलखाते रील बना रहीं थी आंटी, अचानक गर्दन से चेन खींचकर भागा चोर, देखें Video

लहराते-बलखाते रील बना रहीं थी आंटी, अचानक गर्दन से चेन खींचकर भागा चोर, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 24, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Mar 24, 2024 05:32 pm IST

रील बना रही एक महिला के गले से चेन खींचकर चोर फरार हो गया। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चेन खींचकर भागता चोर- India TV Hindi
चेन खींचकर भागता चोर Image Source : SOCIAL MEDIA

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञान खंड इलाके में बाइक सवार चोर एक महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गया। महिला फुटपाथ पर अपनी दोस्त के साथ मटकते हुए रील बना रही थी। इतने में चोर महिला के पास आया और उसकी गले से चेन को खीचकर फरार हो गया। चेन स्नेचिंग की यह वारदात बन रहे रील वीडियो में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

चेन छीनकर भागा चोर

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क किनारे बने फुटपाथ पर रील बना रही है। महिला बड़े ही स्टाइल में कैमरे के सामने चलकर आती है। वहीं, महिला की दोस्त अपने मोबाइल के कैमरे से उस महिला का वीडियो शूट कर रही थी। इतने में एक बाइक सवार चेन स्नेचर सामने से आता है और वह महिला के पास जाकर उसके गले चेन खींचकर फरार हो जाता है। डर के मारे महिला की चीख निकल जाती है। थोड़ी ही देर में महिला को यह अहसास हो जाता है कि चोर उसका चेन खींचकर भाग गया है। जिसके बाद आंटी चोर को बस चुपचाप देखते रह जाती हैं और वह चोर उनकी आंखों के सामने से उनकी चेन छीनकर भाग जाता है।

(गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

कपल ने हजारों फीट ऊपर हवा में लगवाई अपनी डिनर टेबल, Video देख लोग बोले- पक्का लड़की का ही Idea होगा

VIDEO: 5 स्टार होटल नहीं ये है दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट, एक साथ 200 लोगों को ले जाने में सक्षम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।