1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Haunted House के भूत का गलत लड़कों से पड़ गया पाला, Video देखते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

Haunted House के भूत का गलत लड़कों से पड़ गया पाला, Video देखते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2024 10:37 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 10:37 am IST

सोशल मीडिया पर एक हॉन्टेड हाउस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसाने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी कोई इंसान बोर होता है या फिर दुखी होता है तो वह अपना मन बहलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ ही बढ़ता है। इंसाना ऐसा इसलिए करता है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जिन्हें देखते ही इंसान के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद हंस-हंस कर इंसान का बुरा हाल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय एक हॉन्टेड हाउस का वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

भूत को भी नहीं छोड़ा!

आप अगर किसी मॉल में या फिर किसी मेले में घूमने गए होंगे तो आपने देखा होगा कि वहां पर एक हॉन्टेड हाउस बना होता है। अगर आप कभी हॉन्टेड हाउस में गए होंगे तो देखा होगा कि अंदर कुछ लोग भूत बनकर बैठे होते हैं जो लोगों को डराने का काम करते हैं। लोग इन नकली भूतों से इतना डर जाते हैं कि वहां चीखते-चिल्लाते हुए बाहर निकलते हैं। मगर इस वायरल वीडियो में इसका उल्टा ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग हॉन्टेड हाउस से भूत को ही उठाकर बाहर लाते हुए नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

IIT-JEE की तैयारी के लिए छात्र ने बनाया खतरनाक शेड्यूल, Time Table देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

होली के दिन लोगों ने जमकर तोड़े ट्रैफिक के नियम, एक ही Video में दिखे दो अलग-अलग ग्रुप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।