1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार की डिक्की में भर दिया ऊंट, Video देख लोग ने पूछा- हबीबी ये कैसे किया

कार की डिक्की में भर दिया ऊंट, Video देख लोग ने पूछा- हबीबी ये कैसे किया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 26, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 12:03 am IST

क्या आपने कभी कार की डिक्की में ऊंट को सवार देखा है? नहीं, शायद ही आपने कभी ऐसा नजारा देखा होगा। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

कार की डिक्की में ऊंट- India TV Hindi
कार की डिक्की में ऊंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो इमोशनल होते हैं तो कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसे ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऊंट को कार में लादकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। क्या आपने कभी ऐसा सोचा था कि रेगिस्तान में दौड़ने वाले ऊंटों को कार में बैठाकर सड़को पर सैर कराया जाएगा। शायद ही आपने कभी सोचा हो।

कार की डिक्की में ऊंट

हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। वीडियो में एक ऊंट कार की डिक्की में बंद है और उसे कहीं ले जाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि ऊंट को कार की डिक्की में घुसाकर उसे किसी तरह रस्सी से बांध दिया गया है ताकि वह गिरे नहीं। कार की डिक्की पूरी तरह से बंद नहीं है और ऊंट का मुंह डिक्की से बाहर निकला हुआ है। वीडियो पर आए लोगों के कमेंट के अनुसार ये नजारा सऊदी अरब का बताया जा रहा है। 

ऊंट का हुआ किडनैप?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तौफिक अहमद नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- हबीबी यहां कुछ भी मुमकीन है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने इसे देखा और 14 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया। अधिकतर लोगों के जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिर यह हुआ कैसे? एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या जमाना आ गया है पहले ऊंट गाड़ी हुआ करती थी आज गाड़ी में ऊंट है। दूसरे ने लिखा- वल्लाह हबीबबी कैमल कार के अंदर होती और हम कार के बाहर। तीसरे ने लिखा- भाई ने तो ऊंट को ही किडनैप कर लिया।

ये भी पढ़ें:

Video: जमीन फट जाए लेकिन शादी में पुराना आशिक ना आए, पूर्व प्रेमी ने दूल्हे को साइड कर दुल्हन की भर दी मांग

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, हादसे का CCTV फुटेज हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।